सिद्धार्थ नगर जयपुर में हुआ गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश

धर्म

सिद्धार्थ नगर जयपुर में हुआ गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश
जयपुर

प. पू. भारत गौरव श्रमणी गणिनी आर्यिका रत्न 105 गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ जयपुर की हर कॉलोनी में धर्म की महती प्रभावना कर रही है । इस क्रम में सिद्धार्थ नगर समाज ने माताजी ससंघ की गाजे – बाजे के साथ भव्य अगवानी की ।

 

 

मंगल प्रवेश के दौरान हर घर के बाहर गुरु माँ के पाद – प्रक्षालन किये गए ।तत्पश्चात पूज्य गुरुवर के चित्र का अनावरण , दीप प्रज्ज्वलन , मंगलाचरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

 

पूज्य माताजी ने सभी को मंगल उद्बोधन देते हुए कहा कि – साधुओं का सान्निध्य सातिशय पुण्य के अवसर से मिलता है । साधु जहां भी जाते हैं वहाँ मंगल हो जाता है । इसलिए उनके प्रवेश व विहार को मंगल कहते हैं । इस तन से आप जितना साधु – संतों की सेवा करेंगे उतना आपका पुण्य कोष भरता जायेगा ।
पूज्य माताजी की निर्विघ्न आहारचर्या करवाने का सौभाग्य गुरुभक्त नरेश बनेठा वाले सपरिवार ने प्राप्त किया । गुरु माँ के आगमन से समाज के हर भक्त के चेहरे पर भक्ति के भाव स्पष्ट झलक रहे थे ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *