सेवा की मिसाल युवा दल

राज्य

युवा दल ने पुरानी स्म्रति को ताजा किया
रामगंजमडी ।
रामगंजमडी युवा दल पुनः स्म्रति को ताजा कर दिया जी हाँ मैं बात कर रहा 1990 से 2000 तक के समय की जब रामगंजमंडी युवा दल सामुदायिक चिकित्सालय में अपना योगदान देता था आज पुनः यह संस्थान जाग्रति के साथ कदम ताल करता दिखाई दे रहा है। यह समूह राजकुमार पारख (लिटील भाई) की अगुवाई में पुनः आगे आया औऱ मानवीयता और कर्मशीलता का जीवंत परिचय देता है। इसी कड़ी में मंगलवार की बेला में हॉस्पिटल में 51000 रुपये देने वाले
भामाशाह श्री मुकटबिहारी खण्डेलवाल का सम्मान किया।
वही युवादल ने अदालत परिसर में
सभी वकीलों को बुलाकर किया सम्मान दिया। यह सम्मान इस संस्थान ने इसलिए किया और भी जन आगे आए और इस मुहिम को सम्बल मिले।
स्म्रति
पुनः 2000 का वह दशक याद आने लगा जब मधोसिंह दीवान को बुलाया गया था और चिकित्सा व्यवस्था का कायाकल्प किया था यहाँ icu सेंटर निर्मित हुआ हम तो कामना करते है यह जज्बा बढ़ता रहे, बढ़ता रहे और फुला फले।
सेवा का यह जज़्बा किसी तारीफ का मोहताज नही होता ।
बस वो सेवा का लक्ष्य लिए बढ़ता जाता है।
और एक नींव बन एक मिसाल खड़ी कर देता है
यह कदम रामगंजमडी की स्वास्थ्य चिकित्सा व्यवस्था को एक नई दिशा दिशा की ओर उन्नत कर रहा है।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *