जैन समाज चिंतीत

धर्म

जैन समाज चिंतीत

*उज्जैन आज 28 मई 2024 की प्रात: 7 बजे नयापुरा, उज्जैन में 500 वर्ष प्राचीन जैन मंदिर जी के बाहरी प्रांगण को निगम द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए अवैध घोषित कर तोड़ने की सूचना प्राप्त हुई है, जो असहनीय और निंदनीय है….विश्व जैन संगठन*के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि

 

 

 

 

*यदि उज्जैन निगम द्वारा मंदिर की एक ईंट भी हिलाई गई तो उज्जैन ही नहीं अपितु मध्य प्रदेश के साथ संपूर्ण भारत का जैन समाज पुरजोर विरोध करेगा । विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन कहा कि जिसकी जिम्मेबारी उज्जैन निगम और मध्य प्रदेश राज्य सरकार की होगी।

 

 

 

 


वर्ष 2023 में निगम द्वारा नोटिस दिया गया था लेकिन पुरातात्विक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण 500 वर्ष प्राचीन जैन मंदिर का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया था और मंदिर जी न तोड़ने का आश्वासन दिया गया था क्योंकि मंदिर जी की एक ईंट भी हिलाने पर सारा मंदिर ढह जाएगा लेकिन आज फिर से मंदिर प्रांगण तोड़ने की सूचना प्राप्त हुई है। मयंक जैन ने कहा कि

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी उज्जैन निवासी।है और मंदिर जी के विषय में अच्छे से परिचित है फिर इसे तोड़ने की कार्यवाही चिंतनीय और निंदनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *