रामगंजमंडी स्मृति का झरोखा वर्ष 2021 सन्त शिरोमणी आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के स्वर्णिम 50 वे आचार्य पदारोहण दिवस के अन्तर्गत विशेष आवरण का हुआ विमोचन
रामगंजमडी
वह पल इतिहास बना गए थे आज के पावन दिन पुनः हम उन्हे सांझा कर रहे है जब भारतीय डाक विभाग कोटा मंडल रामगंजमडी द्वारा महा कवि सन्त शिरोमणी आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का संस्क्रति शासनाचार्य स्वर्ण महोत्सव वर्ष 2021 -2022 के अंर्तगत विशेष आवरण का विमोचन रामगंजमडी डाकघर में हुआ था

इस आयोजन में सभी सकल दिगबर जैन समाज के सदस्य मोजूद रहें। समारोह में डाकघर के निरीक्षक प्रवीण कुमार जिंगर, डाकघर कोटा पूर्व, नकुल देव शर्मा विपणन अधिकारी , रामरतन मीणा,डाक अधीक्षक कोटा पूर्व उपमंडल,दीप्तिलाल मीणा उपडाकपाल रामगंजमडी की मौजूदगी में हुआ था

इसी बेला में आचार्य श्री चित्र के समक्ष्य दीप प्रज्वलन श्रीमान अजित कुमार सेठी, महेंद्र ठोरा, अशोक सांवला केवलचन्द लुहाड़िया, सुरेश बाबरिया मनोज दुगेरिया व डाकघर के वरिष्ट अधिकारी द्वारा किया गया। इसी के उपरान्त मीनू दुगेरिया मोडक द्वारा आचार्य श्री का अनुपम मंगलाचरण किया। इसी के उपरान्त अध्यक्ष शान्तिनाथ दिगंबर जैन समाज अजित सेठी , केवलचंद लुहाड़िया व बघेरवाल समाज अध्यक्ष महेंद्र ठोरा ने आचार्य श्री के कृतित्व पर प्रकाश डाला व डाक विभाग का आभार जताया।
इस अवसर पर सभी अतिथि को रजत प्रतीक चिन्ह जिस पर णमोकार मंत्र अंकित था वह प्रदान किया गया था।
साथ ही मुख्य अधिकारी श्री प्रवीण कुमार ने इस आवरण की जानकारी प्रदान की उन्होंने बताया था की

आचार्य श्री जैन समाज के नही समूर्ण समाज के संत है आज यह आवरण का विमोचन कर हमें गदगद महसूस हो रहा है। उन्होनें कहा मैं जब जैन सन्तो के दर्शन करता हु तो भाव विभोर हो जाता हु। मुझे अनेक सन्तो के दर्शन करने का सोभाग्य मिला।

इस आवरण का विमोचन श्री सभी अतिथियों द्वारा व नव विवाहित श्रीमान सिद्धार्थ पूजा बाबरिया द्वारा किया गया।
इस आवरण की विशेष बात
यह आवरण का विमोचन समस्त भारत वर्ष में मुनि पुंगव सुधासागर महाराज व क्षुलक श्री धैर्य सागर महाराज के मार्गदर्शन में समस्त भारत में एक साथ किया गयाथा इस आवरण में आचार्य श्री की 11 पुस्तको का विवरण दर्शाया गया है व डाक टिकट अंकित किया हुआ है। जिसके आवरण पर आचार्य भगवन चित्र अंकित है। व आज की तारीख़ अंकित है, रामगंजमंडी नगर की मोहर लगी हुई है। विशेष बात यह है कि यह आवरण डाक विभाग द्वारा जैन समाज की बहुमूल्य निधि है।
इस आयोजन का पुण्य लाभ श्रीमान श्रेष्ठि श्री निर्मल कुमार, कनकमाला,नीलेश , धर्मेश दोतड़ा परिवार द्वारा किया गया। था आयोजन का कुशल संचालन श्रीमान प्रशांत जैन द्वारा किया गया। व संजय जैन का विशेष सहयोग रहा। व मीनु दुगेरिया द्वारा परिवार की और से सभी मोजूद समुदाय का आभार जताया। इस आयोजन का समापन आचार्य श्री को नमन करते हुए किया गया।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी की रिपोर्ट
