माँग्यावास कॉलोनी जयपुर में हुआ गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी का भव्य मंगल प्रवेश*

धर्म

माँग्यावास कॉलोनी जयपुर में हुआ गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी का भव्य मंगल प्रवेश*
जयपुर
प. पू. भारत गौरव गणिनी भूषण आर्यिका 105 गुरूमाँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ का मंगल विहार वर्धमान सरोवर से मांग्यावास की ओर होने जा रहा है। पूज्य माताजी के अल्प प्रवास से वर्धमान सरोवर जैन समाज के श्रावकगण तथा बच्चों में भी धर्म की प्रभावना हुई। बच्चों ने माताजी को आहारदान देने का सौभाग्य प्राप्त किर नित्य देवदर्शन करने का संकल्प लिया।

 

प्रवचन सभा में उपस्थित धर्मालुओं को सदुपदेश देते हुए माताजी ने कहा कि – सम्यग्दर्शन रूपी रत्न को प्राप्त करने के चार लक्षण है। इन चार लक्षणों से युक्त जीव ही निकट भव्यता को प्राप्त कर पाता है। प्रथम-यानि कषायों का मंद होना, संवेग यानि पापों से डरना, अनुकम्पा यानि जीवों या व्रतियों पर दया भाव रखना और आस्तिक्य यानि अपनी आत्मा पर अटूट श्रद्धान करना। इन चार लक्षणों से हम मोक्ष रूपी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है।

 

 

 

 


पूज्य माताजी ससंघ का माँग्यावास मानसरोवर जयपुर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ । शाम 7 बजे मांग्यावास जैन मंदिर में पूज्य माताजी ससंघ सान्निध्य में गुरुभक्ति, आनंद यात्रा एवं भव्य आरती का आयोजन हुआ जिसमें सभी ने सहभागिता निभाई ।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *