सतवाडा़ राजमहल में आयोजित होने वाले वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन
टोंक :
सतवाडा़ (राजमहल, की देवली ) में 18 – 19 मई को आयोजित होने वाले दो दिवसीय नव निर्मित जिनालय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया जिसका विमोचन सोमवार को जिला प्रमुख आवास पर जिला प्रमुख सरोज बंसल टोंक भाजपा नेता नरेश बंसल ने किया। विमोचन कार्यक्रम में सरावगी समाज टोंक के अध्यक्ष रमेश छाबड़ा प्रकाश पटवारी अशोक छाबड़ा, विमल जौंला,हितेश छाबड़ा, विरेन्द्र कासलीवाल ज्ञानचंद जैन टोंक शकुंतला छाबड़ा रेखा जैन बीना छामुनियां आदि श्रद्धालु मौजूद थे।
जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला ने बताया कि आगामी दिनों में 18 एवं 19 मई को प्रतिष्ठाचार्य पण्डित जिनेश शास्त्री जयपुर के निर्देशन में नवीन जिनालय वेदी प्रतिष्ठा एवं जिनबिम्ब स्थापना महोत्सव का आयोजन किया जाएगा






जिसमें लाड़देवी जैन महावीर प्रसाद इन्द्रा पाटनी ज्ञानचंद बीना पाटनी बन्थली वाले महोत्सव का ध्वजारोहण करेंगे। जौंला ने बताया कि महोत्सव के मुख्य अतिथि जस्टिस नरेंद्र कुमार जैन चैयरमेन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग भारत सरकार नई दिल्ली होंगे। महोत्सव में सोधर्म इन्द्र विनयलता देवी पीयूष जैन कासलीवाल होंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
