महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा गुलाबपुरा विद्यालय में किए स्वेटर वितरण
नौगामा
सब की सेवा सबको प्यार महावीर इंटरनेशनल शाखा द्वारा आज ब्लॉक शिक्षा कार्यालय के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुलाबपुरा में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जी श्रीमान गोपाल जी जोशी महावीर इंटरनेशनल के संरक्षक डॉक्टर अजीत गांधी शाखा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी शाखा सचिव कैलाश पंचोरी भाजपा मंडल अध्यक्ष ताजेग पाटीदार peeo बालावाड़ा हसमुख जी शर्मा
विद्यालय के प्रधान अध्यापक पवन सोनी सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य


प्रभाशकर निनामा जगजी कटरा, peeo नौगामा के प्रभारी प्रभु

लालनट नाथजी पाटीदार पंचायत समिति सहायक एसएमसी






अध्यक्ष एव ग्रामीणों की उपस्थिति में महावीर इंटरनेशनल के द्वारा विद्यालय के सभी छात्रों को निशुल्क स्वेटर वितरण किए गए इस अवसर पर सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर भावना दिन रात मेरी सब सुखी संसार हो के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ इस अवसर पर सभी अतिथियों का तिलक लगाकर एवं दुपट्टा उड़कर सम्मान किया, महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल शाखा की ओर से कई विद्यालय में शाखा की ओर से स्वेटर वितरण किए गए हैं एवं आगामी समय में गर्मियों के दिनों में प्रत्येक गांव में आसमान में उड़ने वाले प्यासे पक्षियों के लिए सकोरे वितरण किए जाएंगे उन्होंने बताया कि महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल जैन द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में निर्धन वर्ग की सेवा हेतु निवेदन किया है महावीर इंटरनेशनल द्वारा रक्तदान वृक्षारोपण बेबी किट सिलाई मशीन वितरण एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थान रेलवे स्टेशन बस स्टेशन अस्पताल में अपेक्स की ओर से ट्राई साइकिल वितरण की जा रही है इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री गोपाल जी ने महावीर इंटरनेशनल के इन सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुत श्रेष्ठ कार्य है शिक्षा विभाग की ओर से महावीर इंटरनेशनल का स्वागत एवं आभार इस अवसर पर डॉक्टर अजीत गांधी ने कहा कि मानव मात्र की सेवा करने का एक सुअवसर हमें प्राप्त हो रहा है पीड़ित मानता की सेवा के लिए महावीर इंटरनेशनल अपनी सेवाए प्रदान करता रहेगा प्रधान अध्यापक पवन सोनी ने बताया कि आज हमारे विद्यालय की 25वीं वर्षगांठ है इस अवसर पर शाखा द्वारा हमारे छात्रों को स्वेटर वितरण किए गए हैं हमारी ओर से एवं ग्रामीणों की ओर से शाखा का बहुत-बहुत साधुवाद एवं आभार व्यक्त किया इस अवसर पर ग्रामीण देवेंद्र भाई कल्पेश भूरालाल रामलाल मनोज तबीयार हॉस्टल वार्डन रेखा डामोर भेरूलाल ने अपना सहयोग प्रदान किया कार्यक्रम का संचालन मनोज पाटीदार द्वारा किया गया आभार की रस्म महावीर इंटरनेशनल के वीर सदस्य जगजी कटरा द्वारा की गया
