अ•भा•दि•जैन महिला परिषद अंजना संभाग का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

राज्य

अ•भा•दि•जैन महिला परिषद अंजना संभाग का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
इंदौर।

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद से संबद्ध अंजना संभाग के अंतर्गत आदिनाथ महिला परिषद छत्रपति नगर शाखा एवं विजय श्री शाखा विजयनगर का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह जंवरी बाग नसिया के सभागृह में परिषद की केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती निर्मला जैन के मुख्य आतिथ्य एवं शिक्षा विद डॉक्टर संगीता मेहता के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।

 

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि निर्मला जैन ने आदिनाथ शाखा छत्रपति नगर की नव निर्वाचितअध्यक्ष श्रीमती रजनी जैन, सचिव मनीषा जैन एवं कोषाध्यक्ष नीलम बांझल को एवं विजय श्री शाखा विजयनगर की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया जैन, सचिव संगीता जैन एवं कोषाध्यक्ष सीमा जैन सहित दोनों शाखाओं की कार्यकारिणी को अपने पद एवं कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई।

 

 

शिक्षा विद डॉक्टर संगीता मेहता ने इस अवसर पर अपने संक्षिप्त संबोधन में शपथ ग्रहिता पदाधिकारियों को बधाई देते हुए महिला परिषद को महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी एवं नारी के छह स्वरूपों का उल्लेख करते हुए कहा कि नारी कर्म में मंत्री,
कार्य में दासी, रूप में लक्ष्मी, भोजन कराते समय माता, शयन के समय रंभा एवं अपने अनुकूल व्यवहार न होने पर क्षमाशील होती है इसलिए नारी सर्वत्र पूज्यनीय है। समारोह के अंत में केंद्रीय महामंत्री श्रीमती प्रभा जैन
ने समारोह में उपस्थित परिषद की सभी सदस्याओं को 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में अनिवार्य रूप से सभी को मतदान करने की भी शपथ दिलाई। इस अवसर पर केंद्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती सरला सामरिया, अंजना संभाग अध्यक्ष श्रीमती अनीता जैन, प्रांतीय चेयर पर्सन , मुक्ता जैन सुषमा जैन एवं मीना जैन आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। मंगलाचरण प्रीति जैन ने किया एवं स्वागत गीत नवनीत कल्पना जैन ने किया समारोह का सफल संचालन श्रीमती कल्पना बंडी ने किया।
श्रीमती मुक्ता राजेश जैन दद्दू से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *