लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता का रामगंजमंडी में भव्य स्वागत, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों से गूंजा नगर
नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र काला का राजीव दत्ता ने सरोपा पहनाकर किया अभिनंदन, आपसी सम्मान और सौहार्द का प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण
रामगंजमंडी
कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के ओएसडी (विशेष कार्य अधिकारी) श्री राजीव दत्ता के रामगंजमंडी प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आतिशबाजी, फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया।

बाजार नंबर एक स्थित अग्रसेन अतिथि गृह में आयोजित समारोह में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने श्री दत्ता का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच मंच तक लाया गया। इसके पश्चात राजस्थान की गौरवशाली अतिथि सत्कार परंपरा का निर्वहन करते हुए सरोपा एवं पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।
राजीव दत्ता ने नगर पालिका अध्यक्ष का सरोपा पहनाकर किया सम्मान

समारोह का सबसे विशेष और प्रेरणादायी क्षण उस समय देखने को मिला, जब श्री राजीव दत्ता ने स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरेंद्र काला को सरोपा पहनाकर एवं पुष्पमाला अर्पित कर उनका स्वागत किया। पद और प्रतिष्ठा से ऊपर उठकर आपसी सम्मान एवं आत्मीयता की यह पहल समारोह में आकर्षण का केंद्र रही। श्री दत्ता के इस आत्मीय व्यवहार ने आपसी सम्मान और सौहार्द का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के ओएसडी का दायित्व संभालने के बाद श्री राजीव दत्ता का रामगंजमंडी नगर में यह पहला आगमन था। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और हर्ष का माहौल रहा। नगर मंडल भाजपा की ओर से आयोजित इस समारोह में उनका अभिनंदन कर प्रसन्नता व्यक्त की गई।


धनतेरस पर आगमन को बताया नगर के लिए मंगलकारी
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरेंद्र काला ने अपने उद्बोधन में श्री राजीव दत्ता के रामगंजमंडी आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि धनतेरस के पावन अवसर पर आपका नगर में आगमन हम सभी के लिए मंगलकारी है। मैं अपनी ओर से, नगर पालिका परिवार एवं भारतीय जनता पार्टी की ओर से आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।

समारोह में उत्साह, आत्मीयता और पारस्परिक सम्मान का वातावरण देखने को मिला। श्री राजीव दत्ता का यह प्रथम आगमन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष यादगार बन गया।



अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी की रिपोर्ट
📞 9929747312
