अतिशय क्षेत्र वहलना की पावन धरा पर आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के 68 वें वात्सल्य दिवस पर छाणी परंपरा प्रत कृति की स्थापना का भव्य आयोजन*

धर्म

अतिशय क्षेत्र वहलना की पावन धरा पर आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के 68 वें वात्सल्य दिवस पर छाणी परंपरा प्रत कृति की स्थापना का भव्य आयोजन*
वहलना/मुजफ्फर नगर
सराकोद्धारक आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज के 68वे अवतरण दिवस पर छाणी परंपरा के सभी पट्टाचार्यों की मूर्तियों का लोकार्पण किया गया ।

 

1 मई बुधवार प्रातः काल की बेला में अभिषेक शांतिधारा पूजन के उपरांत शांति हवन का आयोजन मंदिर प्रांगण में हुआ ।ब्रह्मचारिणी अनीता दीदी एवं ललिता दीदी के मार्गदर्शन में एवम पंडित श्री पवन कुमार दीवान डा ० जयकुमार जैन के निर्देशन में छाणी परम्परा के सभी आचार्यों का चित्रण अनावरण एव दीप प्रज्जवलन किया गया । इसके पश्चात अनिता दीदी एवं ललिता दीदी द्वारा आचार्य श्री ज्ञानसागर जी अष्टदव्यों से पूजन बहुत ही भक्ति भाव से कराई गई ।

इस अवसर पर आचार्य श्री ज्ञेय सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन किया गया, एवम आचार्य श्री को शास्त्र भेट किया गया ।

 

 

 

 

इसी कडी में छाणी उद्यान वाटिका में आचार्य परंपरा की सभी सातों आचार्यों की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया । जिसका लोकार्पण श्री योगेश जैन विनेश जैन सुधीर जैन सुनील जैन अमित जैन सौरव चैन विपल्व जैन नावला परिवार द्वारा किया गया । कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण श्री पवन जैन सचिन जैन आषीश जैन बसेडा परिवार द्वारा किया गया । आचार्य शांतिसागर छाणी परंपरा प्रतिकृति का लोकार्पण श्री हंस कुमार मनीष जैन शाहपुर वाले श्री महेंद्र जैन प्रदीप जैन ठेकेदार श्री अशोक जैन धमेन्द्र जैन सर्राफ सुभाष चन्द्र सचिन जैन, जैन फोटोस्टेट श्री जनेश्वर जैन राकेश जैन शाहपुर श्री सतीश चंद अंकुर चैन रक्षित जैन शाहपुर श्री अरविंद जैन अनन्त वीर्य जैन कवाल वालों द्वारा किया गया ।कार्यक्रम के उपरांत वात्सल्य भोज का पुण्यलाभ श्री प्रवीन जैन राजेश जैन हुंडई परिवार को प्राप्त हुआ।।

 

 

 

इस कार्यक्रम में आयोजक श्री राजेश जैन गर्ग डुप्लेक्स अध्यक्ष श्री संजय जैन नावाले महामंत्री श्री मनोज जैन, जैन मिलन बिहार कोषाध्यक्ष एवं मुख्य सयोजक पवन जैन आशीष जैन बसेडे वाले अजय जैन कवाल वाले प्रदीप जैन ठेकेदार त्रषभ जैन कवाल वाले अशोक जैन विपलव जैन नावला वाले मनीष जैन शाहपुर वालो का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज की प्रेरणा से स्थापित ज्ञानोदय क्लब परिवार का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यकम के पश्चात कमेटी ने सभी सहयोगियों का सम्मान किया । और गुरुदेव आचार्य श्री ज्ञेय सागर जी महाराज संसंघ ने सभी को आशीर्वाद दिया ।

मनोज जैन नायक से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *