स्वच्छ विचार, अच्छे विचार, निष्ठावान और कर्मठ लोगों को ही आगे लाना चाहिए :आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज
उज्जैन
तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज के गुरुदेव पुष्प गिरी प्रणेता आचार्य श्री पुष्पदंत सागर महाराज इन दिनों श्री महावीर तपोभूमि उज्जैन पर विराजित हैं तपोभूमि पर प्रातः भगवान की भक्ति के साथ रात में श्री जी की आरती महाराज जी के सानिध्य में ही होती है सोमवार की सुबह कालीकुंड पार्श्वनाथ भगवान की भव्य शांति धारा एवं अभिषेक आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज के सानिध्य में हुई जिसमें सैकड़ो लोग सम्मिलित हुए
मीडिया प्रभारी सचिन कासलीवाल ने बताया कि आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज एवं आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज के दर्शन करने उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा पहुंचे जहां तपोभूमि ट्रस्ट द्वारा उनका सम्मान किया गया

इस अवसर पर आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि जो लोग स्वच्छ के होते हैं ,अच्छी विचारधारा के होते हैं, सुलझे हुए होते हैं,कर्मठ एवं निष्ठावान होते हैं ऐसे लोगों को अवश्य आगे बढ़ना चाहिए।



ऐसे लोगों को देखकर ही अन्य लोग भी इनका अनुसरण करते हैं जिससे एक स्वच्छ वातावरण निर्मित होता है जो जन कल्याण, समाज कल्याण, मानव कल्याण के लिए अति आवश्यक होता है।
एवं आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि जियो तो ऐसे जियो जैसे हर दिन त्यौहार हो उमंग, मस्ती,खुशी से जियो खुशी का नाम जिंदगी

पुलिस अधीक्षक एसपी प्रदीप शर्मा को आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज ने अपने द्वारा रचित ग्रंथ एवं पुस्तक भेंट की वही एसपी महोदय ने श्री महावीर तपोभूमि के प्रत्येक मंदिरों में दर्शन किए वहां के महत्व को समझा एवं कलीकुंड पारसनाथ भगवान पर छत्र समर्पित किया चढ़ाया व ध्यान केंद्र पर ध्यान भी लगाया
तपोभूमि ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष अशोक जैन चायवाला, अध्यक्ष दिनेश जैन (सुपर फार्मा),सचिव संजय बड़जात्या,कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिघंई, कार्याध्यक्ष इंदरमल जैन,सह कोषाध्यक्ष गिरीश
बिलाला,गुरुकुल संयोजक राजेन्द्र लुहाड़िया एवं प्रज्ञा कला मंच अध्यक्ष निशि जैन,सचिव रश्मि सेठी,प्रज्ञा युवा मंच अध्यक्ष पलाश लुहाड़िया, सचिव निखिल विनायक, प्रज्ञा पुष्प मंच अध्यक्ष अवनी जैन, सचिव तनिषा जैन प्रज्ञा बाल मंच अध्यक्ष काव्य सेठी, सचिव आराध्य जैन, व तपोभूमि परिवार व संपूर्ण समाज के सभी मंदिरों के ट्रस्टी वरिष्ठ नागरिक वरिष्ठ समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
