अतिशय क्षेत्र कैथूली प्रबधकार्यकारिणी का चुनाव 28 को चुनाव को लेकर अधिसूचना की गई जारी

देश

अतिशय क्षेत्र कैथूली प्रबधकार्यकारिणी का चुनाव 28 को चुनाव को लेकर अधिसूचना की गई जारी
रामगंजमंडी
नगर की सीमा के निकट स्थित प्राचीन आतिशय क्षेत्र कैथुली जो मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित है। क्षेत्र की प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को 28 अप्रैल को संपन्न होगा जिसको लेकर अधिसूचना जारी की गई है।

 

 

चुनाव सम्पन्न कराने के लिए रविंद्र कुमार जैन हरसोला भानपुरा को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनाव अधिकारी श्री रविंद्र कुमार जैन हरसोला ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 अप्रैल 2024 को समस्त सदस्यों को चुनाव में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजे गए है।

उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम सभी सदस्य पारसनाथ भगवान के दर्शन कर उनकी वंदना करेंगे उसके उपरांत चुनाव प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा

28 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 की मध्य नामांकन पत्र भरे जाएंगे एवं उनकी जांच की जाएगी, इसके उपरांत 12:00 से 1:00 के बीच नाम वापसी की जा सकेगी। दोपहर 2:00 से 4:00 के बीच मतगणना होगी मतगणना की समाप्ति के बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *