*प्रेस विज्ञप्ति*
7 अप्रैल 2024*राजस्थान राज्य में श्रमण संस्कृति बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्यों का जल्द मनोनयन हो..विश्व जैन संगठन काठमांडू*
श्री सलेक चंद जैन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विश्व जैन संगठन ने बताया की 2023 में राजस्थान राज्य सरकार द्वारा श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन किया
गया था। और अध्यक्ष आदि पदों पर 5 जैन व्यक्तियो का मनोनयन किया गया था। राज्य में चुनाव के पश्चात नई सरकार बनने पर 17-12-23 को निर्देश से सभी 5 सदस्यो की सेवाओं को समाप्त कर दिया गया था।
श्री आकाश जैन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विश्व जैन संगठन ने बताया की जैन धर्म अल्पसंख्यक धर्म हैं और पूरे देश में जैन तीर्थो पर अतिक्रमण व अनिधिकृत कब्जे हो रहे हैं व जैन मुनियों पर आए दिन हमले व अनर्गल टिपणी होती रहती हैं। राजस्थान राज्य में जैन मुनियों की सुरक्षा , जैन तीर्थो की सुरक्षा सरक्षण और संवर्धन हेतु राजस्थान राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड में अध्यक्ष एवम सदस्यो का मनोनयन अति आवश्यक हैं।
*श्री सुभाष जैन विश्व जैन संगठन काठमांडू से ने राजस्थान राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड में अध्यक्ष व सदस्यो का मनोनयन शीघ्र अतिशीर्घ किया जाएं।*
आकाश जैन
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
विश्व जैन संगठन

