*मदनगंज किशनगढ़ में मुनिसुव्रतनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव जोर से मनाया गया*
मदनगंज/ किशनगढ़
धर्म परायण नगरी मदनगंज किशनगढ़ में आज श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत द्वारा आयोजित भगवान मुनिसुव्रतनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव जोर शोर से मनाया गया कार्यक्रम के तहत श्री जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई,जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा को जानकारी पर ज्ञात हुआ कि विभिन्न मार्गों से निकली शोभायात्रा के दौरान जैन समाज के लोग , दर्शानार्थ हैतु उमड़ पड़े, कार्यक्रम में वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज की पावन प्रेरणा एवं आशीर्वाद से जैन समाज के 20 वे तीर्थंकर मूलनायक श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव पर मुनिश्री वैराग्य सागर महाराज, मुनिश्री स्वयंभू सागर महाराज, मुनिश्री अनुकरण सागर महाराज, गणिनी आर्यिका यशस्विनी माताजी (ससंघ) के सानिध्य में रूपनगढ़ रोड स्थित मुनिसुव्रतनाथ मंदिर से यह शोभायात्रा रवाना हुई। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई, शोभायात्रा मुख्य चौराहा, चन्द्रप्रभु मंदिर, ओसवाली मोहल्ला होते हुए मुनिसुव्रतनाथ मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह मुनि संघ ,आर्यिका संघ के जयकारे लगाते हुए श्रावक श्राविकाऐं नाचते गाते हुए चल रहे थे, तथा श्री जी की पालकी पर पुष्प वर्षा एवं आरती की गई,श्रीजी की शोभायात्रा मंदिर जी पहुंचने पर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक व शांतिधारा की गई। पंचामृत अभिषेक व शांतिधारा करने का सौभाग्य पारसमल, राजेश कुमार, संजय कुमार, प्रवीण कुमार, आशीष कुमार पांडया परिवार ऊंटडा वाले को प्राप्त हुआ। इससे पूर्व मुनिश्री वैराग्य सागर महाराज, मुनिश्री अनुकरण सागर महाराज एवं गणिनी आर्यिका यशस्विनी माताजी ने भगवान के गुणों का गुणगान किया। कार्यक्रम के दौरान आर. के .मार्बल परिवार से श्रावक शिरोमणी श्रीमती सुशीला पाटनी ने शानदार भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय कर दिया।
कार्यक्रम समापन पर मुनिश्री व माताजी ने सभी को मंगलमय आशीर्वाद दिया। प्रचार मंत्री गौरव पाटनी ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में दर्शन करने वालों का तांता लग गया एवं महोत्सव के तहत सभी ने श्री जी के बाल्यकाल रूप में पालना झूलाया एवं फूलों की शानदार सजावट के लिए समाज जनों ने समाज सेवी कैलाश पाटनी को साधुवाद दिया महोत्सव के तहत शाम को श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन नवयुवक मंडल द्वारा 1008 दीपकों से महाआरती करने के बाद सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन हुआ।इससे पूर्व संध्या पर श्री वीर संगीत मंडल द्वारा णमोकार मंत्र पाठ एवं एक से एक शानदार भजन की प्रस्तुति दी गई।इस दौरान मुनि सुव्रतनाथ पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी, आदिनाथ पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद गंगवाल ,सुरेंद्र दगड़ा, दिलीप कासलीवाल, चेतन प्रकाश पांडया, सुभाष बडजात्या, कैलाश पाटनी, दिनेश पाटनी, कैलाश पहाड़िया, माणक चंद गंगवाल, विमल पापलिया, सुभाष वेद, अनिल पाटनी, विकास छाबड़ा, कैलाश गंगवाल, मुकेश पाटनी, प्रकाश गोधा, संपत दगड़ा मुकेश वैद, अनिल गंगवाल, सुभाष चौधरी, इंदर पाटनी, अमित बाकलीवाल, रमेश पापड़ीवाल, जयकुमार वैद, विकास पाटनी, मुकेश पांडया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*

