कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र महा महोत्सव के अंतर्गत समस्त साधु संतों के पैर न जले इसके लिए थर्मोप्लास्टिक की सड़क बनाई गई है। इससे तीन डिग्री तापमान हुआ कम

धर्म

कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र महा महोत्सव के अंतर्गत समस्त साधु संतों के पैर न जले इसके लिए थर्मोप्लास्टिक की सड़क बनाई गई है। इससे तीन डिग्री तापमान हुआ कम
कुंडलपुर
दमोह जिले के निकट स्थित सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर जहां संपूर्ण विश्व की निगाहें टिकी हुई है वहां साक्षात इतने संतों के दर्शन एक साथ हो रहे हैं। आगामी 16 अप्रैल को होने जा रहे आयोजन को लेकर क्षेत्र कमेटी एवं प्रशासन सक्रिय है।

 

 

साधु संतों के आहार विहार एवं आवागमन के लिए क्षेत्र कमेटी एवं प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है। कुंडलपुर तीर्थ में बढ़ते तापमान को देखते हुए थर्मोप्लास्टिक और व्हाइट सीमेंट की सड़क बनाई गई है। इसका मुख्य कारण यह है कि तेज धूप में जब मुनि आर्यिकाए मंदिर परिसर में आए तो उनके पैर न जाने।

 

जब वहां थर्मोप्लास्टिक के तापमान को देखा तो 33 डिग्री था। जबकि इसी समय डामर की सड़क का तापमान 36 डिग्री था। थर्मोप्लास्टिक की सड़क बनाने से तापमान 3 डिग्री सेल्सियस कम देखा गया।

क्या विशेषता थर्मोप्लास्टिक
आप जानना चाहेंगे कि थर्मोप्लास्टिक का क्या फायदा होता है pwd के सब इंजीनियर राकेश जैन इसके बारे में बताते हैं कि थर्मोप्लास्टिक एक तरह का पालिमर है । यह सफेद होता है। इस सिंथेटिक ओर व्हाइट सीमेंट को मिलाकर तैयार किया जाता है। वे बताते हैं कि वैसे तो यह 200 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी नहीं पिघलता है। यही वजह है कि तेज गर्मी और बारिश के बाद भी यह धूमिल नहीं होता।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *