भावी आचार्य श्री समय सागर जी का कुण्डलपुर में हुआ ऐतिहासिक भव्य मंगल प्रवेशदो वर्ष बाद पहुंचे मुनि श्रेष्ठ की 108 पिच्छिधारियों ने भी की अगवानी

धर्म

भावी आचार्य श्री समय सागर जी का कुण्डलपुर में हुआ ऐतिहासिक भव्य मंगल प्रवेशदो वर्ष बाद पहुंचे मुनि श्रेष्ठ की 108 पिच्छिधारियों ने भी की अगवानी
कुण्डलपुर
सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ कुंडलपुर की पावन वसुंधरा पर बड़े बाबा की मंगल छत्रछाया में आचार्य पदारोहण महोत्सव 16 अप्रैल 2024 को आयोजित किया जाएगा। परम पूज्य समाधिस्थ समाधि सम्राट, युगश्रेष्ठ, संत शिरोमणि, छोटे बाबा,आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सभी शिष्य पूज्य बड़े बाबा के श्रीचरणों में पहुंच रहे हैं । मुनि व आर्यिका संघों की कुंडलपुर में निरंतर शुभागमन हो रहा है। मंगलवार 9 अप्रैल को ज्येष्ठ श्रेष्ठ निर्यापक श्रमण मुनि श्री समय सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश बड़े बाबा के दरबार में हुआ , साथ ही निर्यापक मुनिश्री वीर सागर जी महाराज ससंघ सहित अनेक साधुओं का मंगल प्रवेश हुआ।

 

 

इस अवसर पर निर्यापक मुनिश्री की ऐतिहासिक भव्य अगवानी में देशभर से हजारों हजार श्रद्धालु भक्तों में जबरदस्त जोश रहा , जिन्होंने पटेरा से कुण्डलपुर तक गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। पटेरा नगर से जैसे ही पूज्य मुनि श्री ने संघ सहित मुनि आर्यिकाओं 108 पिच्क्षियों के संघ के साथ कुंडलपुर की ओर विहार किया, पटेरा से लेकर कुंडलपुर तक भारी जनसैलाब पूरे रास्ते में उमड़ता रहा । इस दौरान गौशाला ,हथकरघा, प्रतिभास्थली, पूर्णायु

 

चिकित्सालय, भाग्योदय, शांति धारा दुग्ध योजना आदि की विशेष झांकियां समाज को आचार्य श्री के द्वारा शुरू किए गए जीव दया के कार्यों के बारे में बताती हुई विभिन्न संदेश दे रही थी , वहीं हाथी ,घोड़ा , ढोल , अखाड़ा , ध्वज , तखक्तियां , लेजिम , नृत्य बैंड , डांडिया , छतरी ,भजन मण्डल , कलश मंडली , ध्वज मंडली, व्यायाम शाला , शेर नृत्य, बधाई नृत्य, बरेदी नृत्य, पाठशाला , बालिका मंडल, दलदल घोडी पार्टी, दिव्यघोष पार्टी, व्यायाम शाला , महिला पार्टी, दिव्य घोष, डमरू पार्टी , नगड़िया, विभिन्न झांकियां आदि जो पथरिया, दमोह , हटा,सागर ,बीना ,खुरई, बंड़ा शाहपुर,खिमलासा , जबेरा ,अशोकनगर ,दयोदय,खिमलासा ,गढ़ाकोटा ,रहली, जरूवाखेड़ा ,नरयावली ,मंडला, शहडोल, विदिशा, पन्ना टीकमगढ़ , मड़ावरा , छतरपुर , शाहगढ़, हाट पिपलिया ,घोड़ी नेमावर ,हरदा ,कटनी ,सतना रीवा कटंगी ,गोसलपुर ,गंजबासौदा, मंडी बामोरा , बेगमगंज ,मैहर, भोपाल, उज्जैन, शाहपुरा भिटोनी, सहजपुर, ललितपुर , बीना बारह के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय श्याम बैंड सम्मिलित रहे। 
जयकुमार जलज हटा तथा राजेश जैन रागी बकस्वाहा ने बताया कि इस अवसर पर निर्यापक मुनि वीरसागर जी महाराज तथा ज्येष्ठ आर्यिकारत्न गुरुमति माताजी आर्यिकारत्न श्री द्रणमति माताजी आर्यिकारत्न श्री गुरुमति माताजी ससंघ सहित अनेक साधु संत , बडी संख्या में ब्रह्मचारी भैयाजी व दीदी जी अगवानी में शामिल रहे। कुंडलपुर की पावन धरा पर पहुंचते ही कुंडलपुर में पूर्व से विराजमान निर्यापक संघ , मुनि संघो एवं आर्यिका संघो ने निर्यापक मुनि श्री समय सागर जी महाराज की भव्य अगवानी की और सभी निर्यापक मुनि श्री योग सागर जी, मुनि श्री नियम सागर जी ,मुनि श्री सुधासागर जी ,मुनि श्री समता सागर जी ,मुनि श्री प्रसादसागर जी, मुनि श्री अभयसागर जी, मुनि श्री संभव सागर जी ,मुनि श्री वीरसागर जी, मुनि श्री प्रमाण सागर जी ,मुनि श्री प्रणम्यसागर जी सहित सभी मुनिराज , आर्यिका माताजी सहित सभी शिष्यों का भव्य मंगल मिलन तथा मुनिओं द्वारा पाद प्रक्षालन का दृश्य अद्वितीय था।

 

 

इस मौके पर विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बैंड, भारत के प्रसिद्ध 21 दिव्य घोष, 36 रथ, 111 सदस्यों का अखाड़ा, डो्न से सुगंधित जल व पुष्प वर्षा , आचार्यश्री एवं मुनि समय सागर जी की हजारों छवियां चित्र, 2000 धर्म ध्वजाएं, 111 विशेष ध्वजाएं, 111 ढोल नगाड़े , हटा से सर्वोदय बालिका मंडल की लेजम का प्रदर्शन करती बालिकाएं एवं दिव्य घोष, आकर्षण का केंद्र रहें। इस मौके पर सागर, दमोह , हटा, पटेरा,जबलपुर, बंडा, मुंगावली ,देवरी ,पथरिया , बकस्वाहा , बम्हौरी, बीना बारह,नैनागिरि , द्रोणगिरि जी, बड़ामलहरा, शाहगढ़, ललितपुर ,टीकमगढ, छतरपुर सहित देश के कोने कोने के सैकड़ो नगर ग्रामो के हजारों भक्त श्रद्धालु अगवानी के पलों को खास बनाते जा रहे थे । मुनि संघ का जगह-जगह रंगोली सजाकर भक्तों एवं कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी, कुंडलपुर महोत्सव समिति द्वारा पाद प्रक्षालन किया गया ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *