भगवान ऋषभदेव के जन्मकल्याणक महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा ।।

धर्म

भगवान ऋषभदेव के जन्मकल्याणक महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा ।।

 सलूंबर

जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव के जन्मकल्याणक महोत्सव पर सलूंबर नगर के कूँथुनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुवा । नगर के सभी जिनालय व चेत्यालय में सुरज की पहली किरण निकलने के साथ जन्मोत्सव पर होने वाली मांगलिक क्रियाओं का होना प्रारंभ हुवा जिसमें भगवान का दिव्य पंचामृत अभिषेक व शांतिधारा की गई । समाज के जय प्रकाश शाह ने बताया कि नगर के श्वेतांबर मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई जिसमें सब से आगे धर्म ध्वजा के साथ अश्व , बैण्ड , रजत पालकी में विराजित तीर्थंकर ऋषभदेव की मनोहारी प्रतिमा, सेंकड़ो श्रावक-श्राविकाए और जन्मोत्सव के धार्मिक गीतों पर थिरकते युवा साथी चल रहे थे शोभायात्रा में युवक युवतियों का जन्मकल्याणक महोत्सव का उत्साह दैखते ही बन रहा था हर कोई भगवान के जन्मोत्सव को लेकर उत्साह और उमंग से भरा हुवा प्रतीत हो रहा था । शोभायात्रा श्वेतांबर मंदिर से शुरू होकर आज़ाद मोहल्ला, गांधीचोक, हॉलीचोक, नागदा बाज़ार, तालाब की पाल , हर मंदिर से रावलीपोल होते हुए पुनः मंदिर जी पहुँची जहाँ पर मंदिर कमेटी द्वारा जन्मोत्सव पर प्रभावना वितरण की गई ।

भगवान के जन्मोत्सव पर सभी श्रावक-श्राविकाओ के लिये स्वामी वात्सल्य का आयोजन केसुलाल हरचंद जी भीमावत परिवार द्वारा किया गया । इस अवसर पर समाज के सेठ लक्ष्मीलाल ढालावत, अभय कुमार गाँधी, रमेश कुणीया, महेंद्र रूपावत, देवेन्द्र दोषी, बद्रीलाल कंठालिया, जन्मोत्सव कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सालगिया, सचिव प्रभुलाल दोषी, कोषाध्यक्ष धीरजमल भूता, दिनेशचंद्र ढालावत, कन्हैयालाल भीमावत, गजेंद्र शाह, महावीर गांधी, अशोक गाँधी, महिपाल जैन, महेंद्र, भवर सेरावत, मनोहर सिंघवी, गजेंद्र दोषी, मणिलाल मालवी, यशवंत, कल्पेश पारडिया, आलोक, प्रदीप दोषी, राजु, अनिल कोठारी, विवेक कुणीया, विनोद तातेड, सचिन, प्रवीण, विशाल, शानू, ममता, सोनिया ढालावत, ऊषा पारडिया, वनिता सालगीय, वर्षा रूपावत, रीना, चेतना, कल्पना, ज्योति, अंजना, जय श्री, कविता, प्रभा, , चंदा, दीपिका, निक्की, शिवानी, पूजा आदि हजारो श्रावक-श्राविकाए सम्मिलित हुए ।

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *