*विवेक विहार जयपुर में गुरूमाँ विज्ञाश्री माताजी के सान्निध्य में मनाया गया श्री आदिनाथ जन्म व तप कल्याणक महोत्सव*
श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर विवेक विहार जयपुर में राष्ट्रसंत, गणाचार्य गुरुदेव 108 श्री विराग सागर जी महामुनिराज की सुविज्ञ शिष्या प. पू. भारत गौरव गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंघ सान्निध्य में श्री आदिनाथ भगवान का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। धार्मिक बंधुओं ने श्री जी की भक्ति भावों के साथ अभिषेक, शांतिधारा, पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त किया।
तत्पश्चात् गुरुमाँ के श्री मुख से आशीर्वचन प्राप्त किए। भक्तों का उत्साह देखने लाख लायक था। माताजी ने सभी श्रावकों को प्रतिदिन या साप्ताहिक अभिषेक करने का नियम दिलाकर जीवों का कल्याण मार्ग प्रशस्त किया।
श्री जी के नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें रथ का सारथी बनने का सौभाग्य पद्मचन्द पाटनी परिवार ने प्राप्त किया। गाजे-बाजे एवं जयकारों की मधुर ध्वनि के साथ जुलूस नगर भ्रमण कर मंदिर जी पहुँचा। तत्पश्चात सभी भक्तों एवं अशोक सुनीता कासलीवाल, नीता छाबडा सीकर ने माताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सायंकाल श्री भक्तामर महार्चना 48 दीपकों के साथ सानंद सम्पन्न हुई। इसी के बाद तीर्थंकर बालक का पालना झुलाने का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पूज्य माताजी के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से उत्साहवर्धक हुआ।
