विश्वशांति महायज्ञ के साथ णमोकार महामंत्र अनुष्ठान का समापन
टोंक
श्री दिगंबर जैन नसिया अमीरगंज टोंक मेे परम विदुषी लेखिका, गणिनी आर्यिका 105 स्वस्तिभूषण माताजी के सानिध्य में चल रहे 11 लाख णमोकार महामंत्र जापअनुष्ठान के समापन के अवसर पर पंचपरमेष्ठी विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ के साथ अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
समाज के प्रवक्ता पवन कंटान व कमल सर्राफ ने बताया कि जैन नसिया में विगत 5 दिन से चल रहे णमोकार महामंत्र जापअनुष्ठान का समापन के अवसर पर रविवार को प्रातकाल अभिषेक, शांतिधारा का कार्यक्रम हुआ तत्पश्चात पंचपरमेष्ठी विधान में का आयोजन हुआ जिसमें श्यामलाल फूलता, वीरेंद्र संघी, रिंकू बोरदा, ताराचंद बड़जात्या, विनोद सर्राफ , कैलाश संघी, नन्दलाल संघी,रमेश काला, तारा चंद बड़जात्या,आदि श्रावको ने अर्घ्य समर्पित किए तत्पश्चात विश्व में शांति ,जगत कल्याण,जीव दया के लिए विश्वशांति महायज्ञ आयोजन हुआ जिसमें ओम ककोड़, सोनू बरवास, नरेंद्र छामुनिया, अंकुर पाटनी ,पवन कंटान,पप्पू मलारना ,राजेश शिवाड़ आदि इंद्रो ने यज्ञ में घी,धूप,कपूर चन्दन एवं विभिन्न मंत्रों के साथ आहुतियां दी
तत्पश्चात महिलाओं द्वारा स्थापित किए गए मंगल कलशो को माताजी का आशीर्वाद लेकर महिलाओं द्वारा अपने घरो पर कलश विराजमान किए गए
इस मौके इंदौर से आए विधानाचार्य कपिल भैया प्रबंध कमेटी की तरफ से तिलक, माला, दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया इस मौके पर पीपलू, जयपुर से अतिथिगण स्वस्ति भूषण माताजी के समक्ष श्रीफल भेंट किए समाज के मंत्री धर्मेंद्र जैन पासरोटियां ने बताया कि स्वस्तिभूषण माताजी के ससंघ सोमवार को प्रातः काल 7:00 बजे जैन नसिया से पुरानी टोंक जैन मंदिर के लिए विहार होगा
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
Post Views: 350
