मुनि संघ एवं आर्यिका संघ के मंगल मिलन के साथ दमोह में मंगल आगमन पर हुई भव्य अगवानी
दमोह
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री प्रयोग सागर जी मुनि श्री प्रबोध सागर जी मुनिश्री निर्दोष सागर जी मुनि श्री निर्लोभ सागर जी एवं मुनि श्री निरुपम सागर जी महाराज एवम आर्यिका अनंतमति माताजी, आर्यिका अकंपमती माताजी ससंघ के मंगल मिलन के साथ मंगल आगमन पर दमोह नगर में समाज द्वारा भव्य अगवानी की गई।
उपरोक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सुनील वेजीटेरियन ने
बताया कि कुंडलपुर में होने जा रहे आचार्य पद प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए मुनीसंघ एवं आर्यिका संघ का मंगल आगमन हो रहा है। इसके पूर्व वाषा ग्राम में आहार के पश्चात शाम को बिहार होकर रात्रि विश्राम ओजस्विनी एकलव्य विश्वविद्यालय में हुआ। तत्पश्चात 28 मार्च को प्रातः काल 8:00 दमोह मैं गाजों बाजो के साथ मंगल प्रवेश हुआ। सभी श्रद्धालु बहुत उत्साह के साथ मंगल अगवानी में सहभागी बने।







जैन समाज की सबसे बड़ी संस्था श्री दिगंबर जैन पंचायत के साथ

शाकाहार उपासना परिसंघ नन्हे मंदिर कमेटी एवं जैन समाज गणमान्य गण मंगल अगवानी में सम्मिलित रहे।मुनि संघ की मंगल अगवानी हेतु सागर नाका से दिगंबर जैन धर्मशाला तक अनेक जैन बंधु के घर के सामने रंगोली और तोरण द्वार लगाकर सजाया गया।

स्थान स्थान पर पद प्रक्षालन कर मुनि संघ की आरती उतारी गई इस मौके पर जैन पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंघई तहसीलदार मोहित जैन रूपचंद संगम नवीन निराला मीनू जैन सुनील वेजीटेरियन आलोक पालंदी संजीव शाकाहारी रानू पारस गुड्डू भैया पवन जैन विनय विनम्र आदि की विशेष उपस्थिति रही।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
