आचार्य श्री विद्यासागर संघ के कुछ बिहार अपडेट जो हमें सागर जिले से प्राप्त हुए
सागर
परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज संघ का नवीन आचार्य पद प्रतिष्ठा समारोह दमोह जिले के पावन तीर्थ कुंडलपुर में होने जा रहा है जिसको लेकर समस्त मुनि संघ, आर्यिका माताजी संघ कुंडलपुर तीर्थ की ओर बिहार रत है।
जो जानकारी प्राप्त हो रही है उसके अनुसार 19 मार्च को उदासीन आश्रम से आर्यिका 105 दृढ़मति माताजी संघ का मंगल विहार प्रारंभ हुआ। इसी के साथ मुनि श्री प्रयोग सागर महाराज एवं प्रबुद्ध सागर महाराज का मंगल प्रवेश 21 मार्च को टडा मैं होगा।





मुनि श्री आगम सागर महाराज, पुनीत सागर महाराज गढ़ाकोटा में विराजमान है जहां सिद्ध चक्र महामंडल विधान चल रहा है। मुनि श्री धर्म सागर महाराज, मुनि श्री भावसागर महाराज की मंगल आहारचर्या खिमलासा मैं हुई। आने वाले सप्ताह में पूर्णमति माताजी का भी मंगल प्रवेश सागर में होगा।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
