विमलप्रभा माताजी ससंघ का मंगल प्रवेश धर्ममय नगरी बारा मे हुआ

धर्म

विमलप्रभा माताजी ससंघ का मंगल प्रवेश धर्ममय नगरी बारा मे हुआ
बारा

दिनांक 16 मार्च शनिवार को पूज्य माताजी श्री विमलप्रभा माताजी ससंघ का विहार टोडाभीम से कापरेन होते हुए सीसवाली मांगरोल होते हुए प्रातः बारां में मंगल प्रवेश हुवा,

 

 

माताजी का मंगल प्रवेश शहर के डोल मेला मैदान से ढोल नगाड़ों के साथ हुआ, प्रवक्ता अमित जैन ने बताया की माताजी का शहर मे मंगल प्रवेश के साथ ही जगह जगह माताजी का पद पक्षालन व आरती की गई , माताजी जैन जोडला मंदिर पहुँचे, मंदिर मे माताजी ने दर्शन किये , दर्शन के बाद माताजी के प्रवचन हुए ,

 

 

प्रवचन मे विमलप्रभा माताजी ने बताया की बारा एक धर्ममय नगरी है, वास्तव मे धर्म वह है जो हमारे भूत, भविष्य, वर्तमान, तीनों को सम्यक् बनाता है, 

 

हम सिर्फ धन के पीछे लगे रहे तो धर्म कैसे चलेगा, मनुष्य का जीवन वास्तव में एक झरने जैसा है पर्वत के शिखर से गिरता झरना हमे शिक्षा देता है, की चट्टानों से टकराता हुआ वह जल आगे निकलता जाता है, पीछे नही आता , इसी प्रकार मनुष्य शारीरिक मानसिक सामाजिक आदि परिस्थितियों जीवन मे कष्ट मे होता है ।

 

धर्म के प्रति आस्था है वो इन से घबराता नही और इन कष्ट से टकराता हुआ आगे निकल जाता है इस लिए मनुष्य को धरती का सर्वश्रेष्ठ रत्न कहा गया है,

 

 

सभी समाज बंधुओ ने धर्म लाभ लिया,प्रवचन के बाद माताजी की आहारचर्या जैन जोड़ला मंदिर स्थित आहार शाला मे संपन्न हुई,

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंज मंडी की रिपोर्ट9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *