अन्नपूर्णा संस्था का 106 वां नेत्र शिविर संपन्न 28की जांच कर 10 को निशुल्क ऑपरेशन हेतु दाहोद भेद्वारा आयोजन में वनवासी क्षेत्र के लिए 1कंप्यूटर सिस्टम देने की घोषणा

राज्य

अन्नपूर्णा संस्था का 106 वां नेत्र शिविर संपन्न 28की जांच कर 10 को निशुल्क ऑपरेशन हेतु दाहोद भेद्वारा आयोजन में वनवासी क्षेत्र के लिए 1कंप्यूटर सिस्टम देने की घोषणा

धामनोद //
6 मार्च को मां अन्नपूर्णा रोगी सेवा एवं पारमार्थिक संस्था द्वारा दृष्टि नेत्रालय दाहोद के तकनीकी सहयोग से 106वा नेत्र शिविर संम्पन्न हुआ । जिसमे 28 मरीजों की जॉच कर 10 को चयनित कर निशुल्क ऑपरेशन, दवाई, चश्मे हेतु भोजन पेकेट के साथ ससम्मान बस में बैठकर दाहोद के लिए रवाना किया गया ।
आयोजन के मुख्य अतिथि इंजी शिवम डॉ निश्रिता राय, विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों, रोगियों द्वारा दीप प्रज्वलन पश्चात अतिथियों का मोती माला, दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया व स्मृति चिन्ह प्रदान दिए गए ।

 

 

मुख्य अतिथि द्वारा मरीजों को फल वितरण किया गय। साथ ही प्राचार्य सीमा अरविंद जैन जैन ने वनवासी क्षेत्र में संस्था के माध्यम से 1 कंप्यूटर सिस्टम शैक्षणिक उपयोग हेतु दान देने की घोषणा की गई ।   
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोगियों के ब्लड शुगर, ब्लडप्रेशर व सिकल सेल एनीमिया की जॉच की गई ।

 

 

 

इस अवसर पर सचिव सुरेंद्र बंसल कोषाध्यक्ष पुरषोत्तम खंडेलवाल, पुष्परंजन बर्वे, शशि श्रीवास्तव, अनिल कुशवाह, कविता तोमर, प्रभु स्वामी, मीनाक्षी पटेल, संजू वास्केल, अशोक तोमर, निशा राठौड़, एवं अनेक सेवादार उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था अध्यक्ष दीपक प्रधान ने किया व सेवा संस्थान के दुवारा विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी भी दी गई आभार सेवा संस्थान के सहसचिव देवकरण पाटीदार ने माना । यह जानकारी विजय नामदेव ने दी ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *