धांमनोद दिगम्बर जैन मंदिर में 1008 श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक निर्वाण लाडू चढ़ाकर मनाया गया
धांमनोद//
धांमनोद के दिगम्बर जैन मंदिर में 1008 श्री मुनिसुव्रतनाथजी भगवान के मोक्षकल्याणक पर मन्दिर में नित्य अभिषेक शांतिधारा व सामूहिक निर्वाणकांड का वाचन कर भगवान के चरणों मे लड्डू चढ़ाया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रावक व श्राविकाये उपस्थित थी यह

जानकारी राजेश जैन व पीयूष जैन ने दी इस अवसर पर दीपक प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया की समाज के अध्यक्ष राकेश जैन व सचिव संदीप मंडलोई के नेतत्व में समाज का 30 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल इन्दोर के श्री सुमतिधाम में जो पंचकल्याणक में पधारे चर्या शिरोमणि विशुद्धसागरजी महामुनिराज ससंघ के दर्शनकर आशीर्वाद लेकर महाराज श्री ससंघ धांमनोद आने का निवेदन किया प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव सरंक्षक सहित समाजजन उपस्थित थे।

समाज अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि आचार्य श्री का संघ सहित आना तय है इसको लेकर समाज जन की मीटिंग लेकर तैयारियां की जाएगी और समाज में उत्साह भी भरपूर है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
