*नेपाल काठमांडू के सामाजिक पदाधिकारी सुभाष सेठी का हुआ जयपुर में भव्य स्वागत*
जयपुर।
धर्म नगरी जयपुर के दिल्ली रोड़ पर स्थित खोले के हनुमान जी के मंदिर में नेपाल काठमांडू से आए सामूहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था नेपाल शाखा के अध्यक्ष और अंतराष्ट्रीय समरसता मंच के सलाहकार बोर्ड सदस्य सुभाष जैन सेठी और परिवारजनों का मंदिर जी प्रबंध समिति के मंत्री और वरिष्ठ पत्रकार दैनिक सांध्य ज्योति के प्रबंध संपादक बी एम शर्मा ने भावभीना स्वागत किया।
इस अवसर पर सुभाष सेठी ने खोले के हनुमान जी परिसर में दर्शन पाठ किया

और अवलोकन करके, वहां की भव्यता की खूब तारीफ करते हुए, बी एम शर्मा एवम कमेटी का आभार प्रकट किया, साथ ही विशाल अन्नकूट में हिस्सा लिया।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में सीकर जिले के खूड़ निवासी धार्मिक प्रवृति के सुभाष जैन सेठी काठमांडू नेपाल में सकल मारवाड़ी समाज में काफी सक्रिय समाजसेवी है। तथा राजस्थान से भी निरन्तर सम्पर्क में रहते हैं।
