सहस्रकूट विज्ञातीर्थ पर मनाया मुनिसुव्रतनाथ भगवान का मनाया मोक्ष कल्याण
गुन्सी
श्री दिगम्बर जैन सहस्रकूट विज्ञातीर्थ, गुन्सी (राज.) के तत्वावधान में परम पूज्या श्रमणी गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंघ सान्निध्य में फाल्गुन कृष्ण बारस के दिन श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रभुभक्त महेश मोटूका वाले निवाई एवं आकांशु जैन बापूनगर जयपुर वालों ने प्रभु की शांतिधारा एवं निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त किया।
तत्पश्चात भक्तों ने झूम-नाच कर भक्ति के साथ अष्ट द्रव्य मय अर्घ्य समर्पित किए। गुरुभक्त शिमला मोटूका , पारस जैन चैनपुरा वाले , मणि जैन किशनगढ़ , हेमलता जैन जयपुर एवं व्रती आश्रम के व्रतियों ने गुरुमाँ की पारणा व आहारचर्या निर्विघ्न सम्पन्न कराकर अक्षय पुण्य का संचय किया। स्नेहलता जैन बापू नगर वालों ने पूज्य गुरु मां का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया ।


माताजी ने सभी को सदुपदेश देते हुए कहा कि – भगवान को मंदिर से ज्यादा मनुष्य का हृदय पसंद है क्योंकि मंदिर में इंसान की चलती है और हृदय में भगवान की । आज सभी मंदिर तो जाते है सिर्फ तन से । मन उनका मंदिर के बाहर ही भटकता रहता है । परमात्मा को तो सभी मानते है पर परमात्मा की कोई नहीं मानता ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
