आचार्य श्री सुंदर सागर महाराज एवं आर्यिका पूर्णमति माताजी का हुआ महामिलन का साक्षी बना मंदसौर नगर

धर्म

आचार्य श्री सुंदर सागर महाराज एवं आर्यिका पूर्णमति माताजी का हुआ महामिलन का साक्षी बना मंदसौर नगर
मंदसौर।
परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुंदर सागर महाराज का शीतल तीर्थ पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न होने के बाद मंदसौर की और मंगल आगमन हुआ।

पूज्य महाराज श्री दलोदा से नया खेड़ा बाईपास पर पहुंचे। इसी के साथ महाराज श्री संघ का मंदसौर नगर में मंगल आगमन हुआ।

 

 

 

मंगल प्रवेश के दौरान एक ऐसा क्षण उपस्थित हुआ जो इतिहास के पन्नों पर सदा याद किया जाएगा सीतामऊ फाटक पर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की परम शिष्या आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी का आचार्य श्री से महामिलन हुआ। 

 

इन महत्वपूर्ण क्षणों का मंदसोर नगर साक्षी बना। जब यह

 

 

 

महामिलन हुआ तो जय जय कारों का शोर सुनाई दे रहा था। आचार्य श्री सुंदर सागर महाराज की जय, आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की जय जैन धर्म की जय जय कारों का शोर गूंज रहा था। ज्ञान की धाराओं का यह महा समागम निश्चित रूप से एक अमूल्य क्षण था। पूज्य माता जी कुंडलपुर की ओर मंगल विहार कर रही हैं। माताजी का मंगल विहार तार बंगला मंदिर से होते हुए सीतामऊ के रास्ते कुंडलपुर की ओर हो गया।

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *