महेंद्र राजोरिया चुनाव जीतने जा रहे हैं रामगंजमंडी जिला बनेगा रमेश मीणा गुड्डू
रामगंजमंडी
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी तेज है सभी दल अपना अपना जोर लगाए हुए हैं वहीं बयानों का दौर भी जारी है।
एक प्रेस वार्ता में रामगंजमंडी नगर पालिका के उपाध्यक्ष रमेश मीणा गुड्डू ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार द्वारा चल रही योजना को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।




पत्रकार वार्ता में रामगंजमंडी को जिला बनाने की मांग को लेकर गए पूछे गए प्रश्न के जवाब में मीणा ने कहा कि उन्होंने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार बनने जा रही है और राजोरिया जी भी एमएलए बनने जा रहे हैं तो निश्चित रूप से रामगंजमंडी जिला बनेगा ही। उन्होंने कहा कि लोगों ने ठान लिया है कि अबकी बार परिवर्तन करेंगे और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे और जिन्होंने पिछली बार भाजपा को मत दिया था वह भी कांग्रेस को वोट देगे। 20 साल हो गए बीजेपी नहीं है कुछ विकास का कार्य नहीं किया प्रगतिशील कार्य नहीं किया। रामगंजमंडी के सभी क्षेत्रों और गांव से कांग्रेस को ही मतदान ज्यादा होगा। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि राजोरिया जी चुनाव जीतेंगे और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
