प्रतिभा सम्मान

धर्म

जैन प्रतिभा सम्मान आयोजित
निवाई
सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आर्यिका विभाश्री माताजी एवं संगम मति माताजी के सान्निध्य में रविवार को जैन प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौला व राकेश संघी ने बताया कि जैन सोशल ग्रुप राजधानी जयपुर की कमेटी जेएसजीआईएफ नाॅर्दन रीजन द्वारा जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराना, हुकम चन्द जैन, ज्ञान चन्द सौगानी, विमल जौला, राकेश संघी, मनोज पाटनी, सुनील भाणजा, अजीत काला,त्रिलोक रजवास का सादर सम्मान के रूप में यशस्वी अभिनन्दन का प्रतीक चिन्ह देकर तिलक लगाकर माला व दुपट्टा पहनाकर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।सर्व प्रथम जेएसजीआईएफ नाॅर्दन रीजन जयपुर के अध्यक्ष राजेन्द्र डाबरिया, मुख्य समन्वयक राकेश गोदिका, सचिव अजय जैन व जैन सोशल ग्रुप राजधानी जयपुर के अध्यक्ष अरूण पाटनी, सुनील पहाडिया, प्रकाश अजमेरा, पदम गंगवाल, सुरेश भौंच, राजेन्द्र पाटनी, कीर्ति नगर दिलीप टकसाली, चक्रेश जैन चांदवाड़, राजेन्द्र पाटनी, पवन पाटनी,विजय बगडा़, राजकुमार काला, अजीत पाटनी, चक्रेश जैन चांदवाड़,ऋषभ जैन ने आर्यिका विभाश्री माताजी के चरणों में श्री फल चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद विभाश्री माताजी के सान्निध्य में 12 शहर 12 महीने 365 दिन निःशुल्क वात्सल्य भोजन का पोस्टर का विमोचन किया गया। आर्यिका विभा श्री माताजी ने जयपुर से पधारे सभी अतिथियों को भरपूर आशीर्वाद दिया। एवं जैन समाज द्वारा जैन सोशल ग्रुप राजधानी जयपुर का राजस्थानी परम्परा अनुसार स्वागत किया। इस दौरान जयपुर व निवाई के सभी अतिथियों ने इन्द्रा रसोई का निरीक्षण किया। विमल पाटनी ने बताया कि सन्त निवास पर गणिनी आर्यिका संगम मति माताजी के श्री फल चढा़कर पूजा अर्चना की।


इस दौरान सुशील जैन कजोड़मल जैन बंटी कठमाणा नरेश बडा़गाँव
आदि मौजूद थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *