सागर में खोले जा रहे आयुर्वैदिक कॉलेज का नाम आचार्य श्री विद्यासागर महाराज नाम करने की मांग करते हुए दिगंबर जैन पंचायत सभा सागर ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहनलाल यादव को पत्र लिखकर मांग की

आचार्य श्री विद्यासाग़र महाराज

सागर में खोले जा रहे आयुर्वैदिक कॉलेज का नाम आचार्य श्री विद्यासागर महाराज नाम करने की मांग करते हुए दिगंबर जैन पंचायत सभा सागर ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहनलाल यादव को पत्र लिखकर मांग की
सागर
मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सागर आ रहे सागर जैन समाज ने मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यह मांग की है कि सागर में खोले जा रहे हैं आयुर्वैदिक कॉलेज का नाम आचार्य श्री विद्यासागर महाराज किया जाए।

 

 

दिगंबर जैन पंचायत सभा सागर एवं समस्त पदाधिकारी की ओर से अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना ने पत्र लिखा है इस पत्र में लिखा कि
श्रीमान डॉ मोहन यादव।
मुख्यमंत्री
मध्यप्रदेश शासन भोपाल।

 

 


विषय- 13 मार्च को सागर आगमन पर सागर में खोले जा रहे आयुर्वैदिक कॉलेज का नाम आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के नाम से करने की घोषणा बाबत

 

 

 


महोदय
आग्रह है कि संत शिरोमणि जैनाचार्य 108 श्री विद्यासागर महाराज की 18 फरवरी को डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ में समाधि हुई थी आचार्य श्री के कुछ प्रकल्प जैन समाज के द्वारा लगातार चलाए जा रहे हैं। आचार्य श्री जी ने हमेशा आयुर्वेदिक दवाओं को महत्व दिया है और हमेशा यह कहा है कि आयुर्वेदिक दवाओं से स्थाई इलाज हो जाता है चूंकि सागर में मप्र सरकार द्वारा आयुर्वैदिक महाविद्यालय शुरू किया जा रहा है मेरा सागर जैन समाज की ओर से आपसे आग्रह है कि
▪️ महाविद्यालय का नाम आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के नाम से करने की घोषणा करें। इसी के साथ आचार्य श्री के जन्मदिन पर शरद पूर्णिमा को अवकाश घोषित किया जाए।*

प्रति श्री गोविंद राजपूत मंत्री और सागर के सभी विधायक गण*
भवदीय
मुकेश जैन ढानाअध्यक्ष*दिगंबर जैन पंचायत सभा सागर एवं समस्त पदाधिकारीअभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *