पाडवा मे समाधिस्थ मुनि विश्वास सागरजी महाराज का चरण चिन्ह स्थापना समारोह सम्पन्न
पाडवा
पाडवा गांव मे सकल दिगम्बर जैन समाज के संयोजन मे शनिवार को पाडवा मे जन्मे तथा मुम्बई मे समाधिस्थ मुनि विश्वास सागरजी महाराज के श्वेत मार्बल निर्मित चरण चिन्ह बस स्टेण्ड समीप पहाडी पर निर्मित छतरी मे समाज के प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया विरल के मंत्रोच्चारण के साथ कान्तिलाल व विजय जोदावत परिवार द्वारा स्थापित किये गये ।
जैन समाज के कान्तिलाल मेहता ने बताया कि इस अवसर पर शनिवार को प्रातः आदिनाथ मन्दिर मे जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक,शान्तिधारा कर शान्तिनाथ विधान किया गया साथ ही चरण चिन्ह प्रतिष्ठा विधि की गयी बाद मे मन्दिर से बेण्ड बाजो के साथ शोभायात्रा निकाली गयी जिसमे श्रद्वालु चरण चिन्ह को व मुनि विश्वास सागरजी महाराज की तस्वीर को शिरोधार्य कर जय जयकार कर ,भक्ति नृत्य करते हुए चल रहे थे

शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से होती हुई बस स्टेण्ड के समीप पहाडी पर पहुंची जहा पर प्रतिष्ठाचार्य पगारिया द्वारा भूमि शुद्धि ,दिक् बन्धन ,पंच कुमार पूजा के साथ श्वेत पाषाण से निर्मित स्मृति छतरी मे मुनि श्री के गृहस्थ परिजन द्वारा चरण चिन्ह स्थापित किये गये
इस अवसर पर पाडवा समेत सागवाडा ,भासौर आदि गांवो के श्रद्धालु उपस्थित थे।









मुनिश्री का परिचय
विश्वास सागरजी का पूर्व नाम 
हीरालाल जोदावत था इनके एक पुत्र वर्तमान मे आचार्य श्रेय
सागरजी व पुत्री आर्यिका श्रेयमती माताजी है 8 जनवरी को त्रिमूर्ति जिनालय बोरीवली मुम्बई मे आपने अपने ही गृहस्थ पुत्र से मुनि दीक्षा ग्रहण कर चारों प्रकार के आहार का त्याग कर समाधिमरण किया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
