बयाना विधायक रितु बनावत व ऋषि बंसल को पंचकल्याणक समिति ने दिया आमंत्रण

धर्म

बयाना विधायक रितु बनावत व ऋषि बंसल को पंचकल्याणक समिति ने दिया आमंत्रण
कामां

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति कामां द्वारा आयोजित भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की निमंत्रण पत्रिका बयाना विधायक रितु बनावत और उनके पति ऋषि बंसल पूर्व जिला अध्यक्ष को दी गई। औरउन्होंने सहर्ष सहमति आने हेतु प्रदान की।

 

पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के महामंत्री संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि पूछरी का लौठा मंदिर जाकर वहां उपस्थित बयाना विधायक रितु बनावत और उनके पति ऋषि बंसल को निमंत्रण पत्रिका भेंट की गई तो।

 

 

उन्होंने 3 मार्च को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सिंगर विक्की डी पारेख मुम्बई की भजन सन्ध्या में उपस्थित होने की सहमति प्रदान की। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के पदाधिकारी सुभाष चंद्र जैन, दीपक जैन सर्राफ,कुबेर इंद्र वैभव जैन शेरा एवं मुख्य संयोजक विकास जैन बड़जात्या उपस्थित रहे।

 

 


ज्ञात रहे आगामी 28 फरवरी से 4 मार्च तक भव्य पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जैनाचार्य आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ पावन उपस्थिति रहेगी। प्रतिष्ठा समिति द्वारा तैयारीयों को व्यापक रूप दिया जा रहा है तो वहीं कोट ऊपर स्थित कामसेन स्टेडियम में हस्तिनापुर नगरी का निर्माण चल रहा है जहां पर पाषाण से भगवान बनाने की क्रियाएं पूर्ण होगी।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *