सहस्रकूट विज्ञातीर्थ में चल रही है दीक्षा दिवस की तैयारियां

धर्म

सहस्रकूट विज्ञातीर्थ में चल रही है दीक्षा दिवस की तैयारियां
गुन्सी

श्री दिगम्बर जैन सहस्रकूट विज्ञातीर्थ, गुन्सी (राज.) की पावन धरा पर विराजमान गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी का 30 वाँ दीक्षा दिवस महोत्सव 25 फरवरी को मनाया जायेगा। चातुर्मास समिति के -अध्यक्ष अनिल बनेठा के द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।

 

प्रवचन सभा में उपस्थित श्रद्धालुओं को उपदेश देते हुए माताजी ने

कहा कि – जब मेहनत करने के बाद भी सपने पूरे नही हो तो रास्ते बदलिये,सिद्धांत नहीं। क्योंकि पेड़ भी हमेशा पत्ते बदलता है, जड़ नहीं। शास्त्रों में साफ शब्दों में लिखा है, निराश मत होना कमजोर तेरा वक्त है तू नहीं । वक्त बुरा हो तो मेहनत करना और वक्त अच्छा हो तो किसी की मदद करना।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *