चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष हुकुम जैन काका ने पूज्य मुनिश्री अविचल सागर महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया

धर्म

चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष हुकुम जैन काका ने पूज्य मुनिश्री अविचल सागर महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया
संफ्रान सिटी झांसी।

दयाभवना प्रणेता पूज्य मुनिश्री108 अविचल सागर महाराज के दर्शन कर चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र चांदखेड़ी कमेटी के अध्यक्ष श्री हुकुमचंद जैन काका ने मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने जीव दया के क्षेत्र में पूज्य मुनि श्री से वार्तालाप किया एवं साथी के क्षेत्र चांदखेड़ी पर चल रहे कार्यों के बारे में भी मुनि श्री को बताया।

 

 

 

आपको बता दें पूज्य मुनि श्री वर्ष 2014 से 2017 के बीच हाडोती के प्रवास पर रहे। उन्होंने चंद्रोदय तीर्थ पर भी काफी लंबा प्रवास किया था। श्री हुकम जैन काका के साथ आनंद ठोरा, अजय सांवला भी साथ रहे। 

पूज्य महाराज श्री की प्रेरणा से दया भावना फाउंडेशन द्वारा मूक पशुओं एवम् मानवता के कार्यों की लम्बी श्रृंखला संचालित है।

 

पूज्य महाराज श्री के आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद काका ने कहा कि पूज्य महाराज श्री द्वारा दया फाउंडेशन के द्वारा मूक पशुओं की भी जो कार्य किया जा रहे हैं, एवम राजमार्गो पर पशु चिकित्सालय एवम् पशु चिकित्सा केंद्र की स्थापना के लिए किए जा रहे प्रयासों को भागीरथ प्रयास निरूपित है। निश्चित ही आपकी प्रेरणा एवम प्रयास मूक पशुओं के लिए वरदान सिद्ध होंगे।

 

आपको बता दे पूज्य मुनिश्री की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश एवम् मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री तक राजमार्गो पर दुर्घटना ग्रस्त पशुओं की करुण पीड़ा को प्रभावी ढंग से पहुंचाया गया है,

 

जिसके विस्तृत प्रस्ताव पर विभागीय औपचारिकता उपरांत शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं। जो जीवदया एवम परोपकार के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल साबित होगी।

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *