*मंगलम सीमेंट लिमिटेड को भी भाया ब्रह्माकुमारियों का अंदाज*

धर्म

*मंगलम सीमेंट लिमिटेड को भी भाया ब्रह्माकुमारियों का अंदाज*
मोड़क

20 फ़रवरी 2024 को मोड़क स्थित मंगलम सीमेंट लिमिटेड में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा सात दिवसीय शिविर की शुरुआत हुई। शिविर के प्रथम दिन मंगलम सीमेंट के प्रेसिडेंट सुनील सचान, पी आर चौधरी (जॉइंट प्रेसिडेंट), व अनिल मंडोत जी (जॉइंट प्रेसिडेंट) और सभी डिपार्टमेंटस के एवीपी अपनी धर्मपत्नियों के साथ पधारे।

 

 

रामगंजमंडी ब्रह्माकुमारी केंद्र संचालिका बी के शीतल ने सभी को मंच पर आमंत्रित कर उनका स्वागत कर सौगात भी दी।इस सात दिवसीय शिविर को करवाने हेतु विशेष रायपुर से ब्रह्माकुमारी प्रियंका दीदी को मोरक बुलाया गया है जिन्होंने पार्लेजी, अल्ट्राटेक सीमेंट, भिलाई स्टील प्लांट, एसीसी प्लांट आदि बड़े बड़े संस्थानों में मुख्य वक्ता के रूप लेक्चर दिए हैं जिससे लोगो का जीवन सरल व सुखमय बना है। कार्यक्रम की शुरुआत दीपप्रज्जवलन के साथ हुई।

 

इसके पश्चात ब्रह्माकुमारी संस्था का परिचय ब्रह्माकुमारी प्रियंका जी द्वारा दिया गया जिसमे उन्होंने बताया की ये संस्था पिछले 88 वर्षों से मानवता को जीवन मूल्यों से भरपूर कार्य कर रही है

 

 

इतना ही नहीं संस्था को यूएनओ द्वारा 7 शांति पुरुस्कार प्राप्त है इसके पश्चात उन्होंने जीवन में आने वाली सबसे कठिन परिस्थितियां जिनसे बुरी कोई परिस्थिति हो ही ना तो भी कैसे खुदको उससे बाहर निकलना है उसके बहुत ही सटीक व सहज गुर बताए

और सभी स्टाफ को कार्यक्रम इतना पसंद आया की 1 घंटे के बजाय कार्यक्रम डेढ़ घंटा चला। मंगलम सीमेंट ऑफिसर्स कॉलोनी के मंगलम स्टाफ क्लब में शाम 8 से 9 बजे के बीच यह कार्यक्रम किया जा रहा है इस समय पर स्टाफ फ्री होने के कारण मंगलम सीमेंट के प्रेसिडेंट सुनील सचान जी ने ये समय निर्धारित किया ताकि इस शिविर का पूरा लाभ मंगलम सीमेंट का स्टाफ और उनकी फैमिली उठा सके।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *