पंचकल्याणक प्रतिष्ठा के मुख्य पात्रों का सम्मान कर दिया निमंत्रण बैंड बाजो से समाजजन पहुंचे निवास पर तो किया गया सभी का अभिनंदन
कामां
प्रथम गणिनी आर्यिका रत्न विजयमति माताजी की जन्म भूमि, आदिनाथ भगवान तलघर वाले बाबा की प्रकट स्थली कामवन कामां में आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ सानिध्य में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु मुख्य पात्रों के निवास पर पहुंचकर जैन समाज द्वारा निमंत्रण दिया गया तो उपस्थित लोगों का पारिवारिक जनों ने किया अभिनंदन।
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के महामंत्री संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि प्राचीन परंपराओं को जीवंत रखते हुए पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति ने सभी मुख्य पात्रों के निवास पर पहुंचकर निमंत्रण देने की परंपरा को जीवित रखा है।

इस श्रृंखला के तहत कुबेर इंद्र धन श्री इंद्राणी बने वैभव जैन रिया जैन के निज निवास पर बैंड बाजो के साथ पहुच कर जैन समाज व पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने आमन्त्रण व भेंट स्वरूप वस्त्र,मिठाई फल आदि भेट किये।

विजय जैन शशि जैन तेल वालों ने समाज जनों का अभिनंदन किया इस अवसर पर दीपक जैन सर्राफ ने कहा कि 63 वर्षों के बाद कामां में इतिहास लिखा जा रहा है। संजय सर्राफ,रवि जैन,मयंक,



भारत,नीरज,दीपक,अनिल,पंकज,अशोक जैन,विकास बड़जात्या,प्रदीप जैन ने निमन्त्रण पत्रिका भेट की।

माता पिता वीरचन्द उषा जैन को दिया निमन्त्रण महोत्सव में भगवान के माता-पिता बने वीर चंद जैन बड़जात्या धर्मपत्नी उषा जैन बड़जात्या का भी रात्रि को बैंड बाजो के साथ उनके निज निवास पर पहुंचकर समाज जनों ने अभिनंदन किया तो इस अवसर पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष गजेंद्र जैन ने कहा की कामां में अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दे रहा है और सभी समाज इस आयोजन को लेकर जुड़ रही हैं।
स्थानीय अधिकारियों को दिया निमन्त्रण व्यापार महासंघ कामां के कमल अरोड़ा,कैलाश लोहिया,रामशरण दनगस, दिलीप अरोड़ा, लालचन्द सिंघल के साथ समिति ने उपखण्डअधिकारी,डीएसपी व अन्य अधिकारियों को निमंत्रण पत्र दिया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
