आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के जन्म होने से हम सबके के लिए शरद पूर्णिमा का दिन पावन हो गया दृढ़मति माताजी
गोरझामर
आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज की परम शिष्या आर्यिका105 दृढ़मति माताजी संघ सानिध्य में एवं संजय भैया कटंकी के कुशल निर्देशन मे समवशरण महामंडल विधान और भी शांति महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। जो 29 अक्टूबर तक चलेगा।
शनिवार की बेला में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का “दिवस मनाया गया एवं विद्यासागर जी महाराज के जीवन कृतित्व पर नाटिका की प्रस्तुति दी गई। जिसे सभी के द्वारा सराहा गया।




पूज्य माताजी ने गुरु गुण अनुवाद करते हुए कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की जन्म होने से ही शरद पूर्णिमा का यह दिन हम सबके लिए पवन हो गया और हम सभी गुरुवर की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
पूज्य माताजी ने गुरु के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि हर जन्म में हमें ऐसे उपकारी गुरु ही मिले। जानकारी सांझा करते हुए संजय भैया ने कहा कि गुरु के ऋण को हम कभी नहीं चुका सकते। इस पुनीत अवसर पर मंच संचालक दीपक चौधरी ने भी अपने भाव प्रकट करते हुए कहा कि हम सब का जीवन गुरु चरणों के प्रति समर्पित है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
