आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समाधि पर गुरुमाँ विज्ञाश्री माताजी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
गुन्सी
श्री दिगम्बर जैन सहस्रकूट विज्ञातीर्थ, गुन्सी (राज) में साधनारत गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ने इस धरती के देवता आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की सल्लेखना पूर्वक समाधि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि समर्पित करते हुए धर्म सभा में संबोधन देते हुए माताजी ने कहा कि – जैन धर्म एवं जैन समाज को जिसने

एकजूट बांधकर रखा था ऐसे निस्पृही संत आ. आदिसागर आ. शांतिसागर, आ. महावीर कीर्ति, आ. ज्ञानसागर जी के बाद समाज की अनुपम धरोहर आज हमारे बीच से जा चुकी है। आज धरती का सूर्य सदा के लिए अस्त हो चुका है। नयन नीर की धारा सदैव उनके चरणों में समर्पित रहेगी। यह शीश रूपी श्रीफल सदैव आपके चरणों में नतमस्तक रहेगा।आगामी 25 फरवरी 2024 को पूज्य गुरु माँ का 30वां दीक्षा दिवस सहस्रकूट विज्ञातीर्थ गुंसी में मनाया जायेगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
