राम मन्दिर की तरह बंसी पहाड़ के पत्थर से सजाया जायेगा गांव मन्दिरप्रतिमा के आगे कांच भी उसके अतिशय को रोक लेता है-मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज

धर्म

राम मन्दिर की तरह बंसी पहाड़ के पत्थर से सजाया जायेगा गांव मन्दिरप्रतिमा के आगे कांच भी उसके अतिशय को रोक लेता है-मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज

कानपुर

मंदिरों में छोटे काँच का काम कराना बन्द करो, ये बहुत बड़ा अशुभ है तुम्हारे लिए, जब आप जाते है तो आपको खण्डित मूर्ति दिखती है ,ये बहुत बड़ा अशुभ है। जिनमें ये कांच के कार्य है वे मंदिर ज्यादा सफल नही है निकाल दो छोटे छोटे कांच के टुकड़े आपकी ऊर्जा को खंडित कर देते हैं इससे सबको बचना चाहिए बड़े जो कांच लगते है, जिनमें पूरी मुद्रा दिखती है, वो भी पूरे में न लगाकर, यथायोग्य स्थान पर ही लगाना चाहिए। मन्दिरों में भगवान की मूर्ति के आगे लगे तो पूरी तरह खुलना भी चाहिए सबसे बड़ी बात भगवान की दृष्टि बाहर निकलनी चाहिए भगवान की दृष्टि गजदृष्टि

 

 

बनकर वाहर आयेगी तो आपके लिए बहुत शुभ होगी भगवान के सामने वाला काँच का गेट लगाओ लेकिन वो अभिषेक, पूजन व दर्शन करने वाले जब आये उस समय खोलना चाहिये। कई लोग सामने का फिक्स कर देते है, साइड का खोल देते है, बहुत गलत है किवाड़ के रूप में करे, पर बीच से खुलना चाहिए लकड़ी में से तो फिर भी कोई चीज निकल जाए, कांच में से नही निकलती, काँच अपारदर्शी है एनर्जी के लिए उक्तआश्य के उद्गार मुनि पुंगव श्रीसुधा सागर ज महाराज कानपुर में जिज्ञासा समाधान सभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। 

 

लाल पत्थर से सजाया जाएगा गांव का मंदिर 

जैन समाज के मंत्री विजय धुर्रा ने कानपुर से लौटकर बताया कि जैन समाज के अध्यक्ष राकेश कासंल महामंत्री राकेश अमरोद कोषाध्यक्ष सुनील अखाई के नेतृत्व में अशोक नगर जैन समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने कानपुर पहुंच कर मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज क्षुल्लक श्री गंभीर सागर जी महाराज को श्रीफल भेंट कर वर्षो से निर्माणधीन पुराने बाजार स्थित श्री दिगम्बर जैन आदिनाथ जिनालय को अयोध्या जी स्थिति श्री राम मन्दिर की तरह बंसी पहाड़ के लाल पत्थर से सजाया जायेगा इस हेतु जैन समाज के अध्यक्ष राकेश कासंल महामंत्री राकेश अमरोद कोषाध्यक्ष सुनील अखाई उपाध्यक्ष प्रदीप तारई मंत्री शैलेन्द्र श्रागर संयोजक मनीष सिघई सहित अन्य प्रमुख जनो ने सिकंदरा जयपुर के कारागारों व

 

कलाकारो से मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज के समक्ष एग्रीमेंट कर मुनि पुंगव के श्री चरणों में श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान अहमदाबाद प्रवासी मितुल सौपपुरा के मार्ग दर्शन में पंद्रह माह में कार्य की का संकल्प व्यक्त किया इस दौरान कमेटी के टिंकल जैन विमल जैन मनोज भैसरवास पवन बर्तन देवेन्द्र जैन हेमू जैन ने सोमपुरा व कलाकारो को तिलक लगाकर श्रीफल प्रदान किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *