विंग कमांडर वर्धमान अभिनन्दन के माता पिता का थूबोनजी कमेटी ने किया सम्मान

देश

विंग कमांडर वर्धमान अभिनन्दन के माता पिता का थूबोनजी कमेटी ने किया सम्मान

अशोक नगर–
मध्य भारत के सबसे बड़े तीर्थ अतिशय क्षेत्र दर्शनोंदय तीर्थ थूबोनजी में बालाकोट एयर स्ट्राइक में एफ सोलह फाइटर जेट उड़ाने वाले जैन समाज के गौरव विंग कमांडर अभिनन्दन जैन के माता-पिता श्री मति शोभा शिभाकुट्टी वर्धमान का दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी कमेटी ने शाल श्री फल स्मृति चिन्ह पीत वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया।

राष्ट्रसेवा में समर्पित परिजनों के सम्मान से कमेटी अभिभूत हैं–विजय धुर्रा। 
इस दौरान मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने कहा कि देश सेवा में अपनी जान लगाने पर आमद अभिनन्दन वर्धमान के साहस से ना केवल जैन समाज गौरवान्वित हुआ बल्कि देश के हम नागरिक को उनकी शोर्य वीरता पर फक्र हुआ आज हमारे बीच उनके पूज्य लेफ्टिनेंट कर्नल श्री शिभा कुट्टी वर्धमान पधारे हैं हम उनसे आग्रह करते हैं कि अगली बार आप जब भी आयें तो अभिनन्दन भी साथ हो तो अंचल की जैन समाज को हार्दिक प्रसन्नता होगी मैं कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन टींगू मिल महामंत्री विपिन सिंघई और पूरे अंचल की ओर से आपका अभिनन्दन करता हूं आगे भी आप समाज और देश का गौरव इसी तरह बढ़ाते रहे।

 

हमें राष्ट्र सेवा में सबसे आगे रहना चाहिए-कर्नल वर्धमान
इस दौरान सेवा निवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल शिभा कुट्टी वर्धमान ने कहा कि हम गौरवान्वित है हमें भगवान महावीर स्वामी की अहिंसा सन्तान होने पर भी देश सेवा में आगे रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ निश्चित रूप से भारत माता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है सबसे पहले राष्ट्र होता है उसके बाद समाज और परिवार आता है हम खुश किस्मत है कि हमें भारत माता की सेवा करने का सौभाग्य मिला रहा है हमें राष्ट्र सेवा में सबसे आगे रहना चाहिए और मौका मिले तो सीमा पर पहुंच कर देश की रक्षा में सबसे आगे रहना चाहिए अतिशय क्षेत्र दर्शनोंदय तीर्थ थूबोनजी के दर्शन कर हृदय गदगद हो रहा है और फिर आचार्य श्रीआर्जवसागर जी महाराज के दर्शन कर वर्षो पुरानी यादें ताजा हो गई।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *