आगरा जैन समाज के युवा समाज सेवी श्री राजकुमार जैन राजू के अकस्मात निधन से आगरा की सम्पूर्ण जैन समाज मे भारी शोक की लहर

देश

 

आगरा जैन समाज के युवा समाज सेवी श्री राजकुमार जैन राजू के अकस्मात निधन से आगरा की सम्पूर्ण जैन समाज मे भारी शोक की लहर

आगरा

गुरूवार को आगरा दिगम्बर जैन परिषद आगरा के पूर्व महामन्त्री युवा समाज सेवी श्री राजकुमार जैन राजू के आकस्मिक निधन के समाचार से पूरे आगरा जैन समाज मे भारी शोक की लहर दौड पडी है| आगरा छीपीटीला के प्रमुख गोदाम वाले परिवार के श्री राजकुमार जी के संयोजन मे आगरा नगर के अनेक पंचकल्याणक आचार्य श्री ज्ञानसागर जी आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी आचार्य श्री विमर्शसागर जी,आचार्य श्री विनम्र सागर जी आदि के भव्य वर्षायोग सम्पन्न हुये थे| विगत कोरोना लौकडाउन मे भी जिस तरह से उन्होने लोगो की मदद की थी| वह सदैव स्मरणीय रहेगा आगरा के एम डी जैन इन्टर कालेज मैनेजमैन्ट में भी उनका सदैव योगदान रहता था| वर्तमान मे उन्ही के निर्देशन मे राहुल विहार स्थित दिगम्बर जैन मन्दिर का निर्माण चल रहा था| उनकी कमी समाज मे सदैव खलेगी| आगरा के परम श्रेष्टिजन प्रदीप जैन जी PNC,मेयर नवीन जैन जी,आगरा दि जैन परिषद के अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद जैन, श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति के महामन्त्री जितेन्द्र जैन विमलेश जैन मारसन्स,भोलानाथ जैन सिंघई,सुनील जैन ठेकेदार,मनोज कुमार जैन,राकेश जैन पर्दा,पूर्व उप नगर प्रमुख अशोक जैन , निर्मल मोठ्या,अखिल बारोलिया, संजय जैन एनके,राजेन्द्र जैन एडवोकेट,चौधरी गौरव जैन, पुष्पेन्द्र जैन,दिलीप जैन,राकेश जैन पार्षद,महीपाल जैन,रूपेश जैन LIC,कमल जैन,अनन्त जैन, शिखरचन्द जैन,नीरज जैन( सी टीवी) मीडिया प्रभारी शुभम जैन समेत आगरा के अनेको संगठनों एवं महिला मन्डलो ने अपना शोक व्यक्त किया है| राजकुमार जी राजू की उठावनी  दिनांक 24 दिसम्बर को दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक निर्मल सदन,छीपीटोला आगरा पर होगी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *