पूज्य मुनि श्री सुप्रभ सागर महाराज संघ का 16 मार्च गुरुवार की बेला में तपोदय तीर्थ बिजोलिया मैं होगा मंगल प्रवेश
बिजोलिया
वात्सल्य वारिधि पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनि 108 सुप्रभ सागर जी महाराज व पूज्य मुनि 108 दर्शित सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश कल 16/3/23 को सुबह 7.30 बजे से रोडवेज़ बस स्टैंड बिजौलियां से प्रारंभ होकर मंदिर जी की वंदना करते हुए तपोदय तीर्थक्षेत्र पर पहुँचेगा । पूज्य मुनिसंघ की आहारचर्या तीर्थ क्षेत्र पर सम्पन्न होगी।
पंकज जैन हरसोरा ने बताया कि इस अवसर पर सभी साधर्मी इसे अनुपम बेला में पहुंचकर मुनि संघ की अगवानी करेंगे। गुरुवार की बेला में एक और शुभ प्रसंग जोड़ने वाला है कि भगवान आदिनाथ का जन्म महोत्सव भी है। यह एक स्वर्णिम अवसर तपोदय तीर्थ बिजोलिया को मिलने जा रहा है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
