फागी कस्बे में आर्यिका श्रुतमति माताजी, आर्यिका सुबोध मति माताजी स संघ के पावन सानिध्य में भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि अयोध्या तीर्थ प्रभावना रथ के पोस्टर का किया भव्य विमोचन
फागी
फागी कस्बे में आर्यिका श्रुतमति माताजी आर्यिका ,सुबोध मति माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में जैन समाज की सर्वोच्च साध्वी गणिनी प्रमुख आर्यिका शिरोमणि ज्ञानमती माताजी द्वारा तीर्थंकर ऋषभदेव,अजित नाथ,अभिनंदन नाथ, सुमतीनाथ एवं अनन्तनाथ आदि पांच तीर्थंकरों की जन्म भूमि शाश्वत तीर्थ अयोध्या से परिवर्तित अयोध्या जैन तीर्थ प्रभावना रथ के पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में जैन महासभा के प्रतिनिधि राजाबाबू गोधा ने शिरकत करते हुए बताया कि रथ प्रवर्तन राजस्थान के संयोजक उदयभान जैन एवं दिलीप जैन का फागी कस्बे में निमंत्रण पत्रिका देने हेतु आगमन हुआ और दोनों पदाधिकारीयों ने आर्यिका श्रुतमति माताजी आर्यिका सुबोध मति माताजी ससंघ एवं समाज के पदाधिकारियों को निमंत्रण पत्रिका देते हुए अवगत कराया कि अयोध्या तीर्थ प्रभावना रथ अयोध्या से संपूर्ण भारतवर्ष की जैन समाज में जन जागरण हेतु प्रवर्तन किया गया है जिसका सर्व प्रथम राजस्थान के अतिशय क्षेत्र तिजारा में 20 जुलाई 2023 को प्रर्वतन किया गया था।

अब यह रथ राजस्थान के विभिन्न नगरों में धर्म प्रभावना बढ़ा रहा है,इसी श्रृंखला में भगवान ऋषभदेव तीर्थ प्रभावना रथ 7 फरवरी 2024 को निवाई, 8 फरवरी को चाकसू , 9 जनवरी को

माधोराजपुरा तथा 10 फरवरी को फागी कस्बे में प्रवेश करेगा। जहां पर बोलियों के माध्यम से रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण हेतु पात्रों का चयन किया जाएगा,


कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश के संयोजक उदयभान जैन एवं दिलीप जैन का माताजी स संघ के पावन सानिध्य में समाज के पदाधिकारियों के द्वारा तिलक, माला, शाल, दुपट्टा एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया, उक्त कार्यक्रम में सोभागमल पहाड़िया चौरु,अग्रवाल समाज फागी के अध्यक्ष महावीर झंडा, सरावगी समाज फागी के अध्यक्ष महावीर अजमेरा, समाज सेवी केलास कासलीवाल, विरेन्द्र दोषी,मंदिर समिति के मंत्री कमलेश चौधरी, विनोद कागला तथा राजाबाबू गोधा सहित सभी पदाधिकारी गण मोजूद थे।
राजाबाबु गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
