पत्रकारों का चतुर्थ अधिवेशन 21 जनवरी को शीतल तीर्थ रतलाम में

धर्म

पत्रकारों का चतुर्थ अधिवेशन 21 जनवरी को शीतल तीर्थ रतलाम में
रतलाम ।

जैन पत्रकार महासंघ (रजि)का चतुर्थ अधिवेशन रतलाम के शीतल तीर्थ में 20 एवं 21 जनवरी 2024 को
यह अधिवेशन परम पूज्य आचार्य श्री 108 सिद्धांत सागर महाराज की शिष्या आर्यिका 105 सौहार्द्रमती माताजी के सानिध्य में संपन्न होगा। 
महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय अधिवेशन के क्रम में 20 जनवरी 2024 को आसपास के तीर्थ क्षेत्र का भ्रमण किया जाएगा जिसमें दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र अंदेश्वर पारसनाथ, कुशलगढ़, मिनी सम्मेद शिखर नौगांव के दर्शन किए जाएंगे सभी पत्रकार बंधु पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद जैन तिजारिया की अगुवाई में प्रातः 9:00 बजे शीतल तीर्थ से यात्रा हेतु रवाना होंगे एवं रात्रि की बेला में पुनः शीतल तीर्थ लौट आएंगे।

 

 

द्वितीय दिवस 21 जनवरी 2024 को शीतल तीर्थ रतलाम में श्री जी का अभिषेक पूजन किया जाएगा, उसके उपरांत महासंघ की

आई साधारण सभा का आयोजन प्रातः 9:00 बजे किया जाएगा , दोपहर 1:00 बजे समाज रत्न राजेंद्र के. गोधा स्मृति पुरस्कार,

 

वागड गौरव सोहनलाल गांधी पत्रकारिता पुरस्कार से पत्रकारों को सम्मान , पत्रकार सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न होगा। इस आयोजन में विभिन्न प्रान्तों के गणमान्य अतिथियों उपस्थित होंगे इस कार्यक्रम में क्षेत्र कमेटी की अधिष्ठात्री सविता दीदी , डा. अनुपम जैन इंदौर, हसमुख गांधी का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

—– अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंज मंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *