अयोध्या धाम से से कहीं बेहतर स्टेशन होगा अयोध्या कैंट का

धर्म

अयोध्या धाम से से कहीं बेहतर स्टेशन होगा अयोध्या कैंट का
अयोध्या
भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या जिसके स्टेशन का नाम अयोध्या धाम हो चुका है वहीं अयोध्या का एक स्टेशन और है जिसका नाम अयोध्या कैंट है।

 

 

अयोध्या धाम स्टेशन से भी कई अधिक बेहतर अयोध्या कैंट स्टेशन को बनाया जा रहा है। इस अयोध्या कैंट स्टेशन पर स्थापत्य कला का बेजोड़ उदाहरण प्रस्तुत होगा। इस स्टेशन को भी विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है।

यदि हम अयोध्या कैंट स्टेशन की बात करें तो अयोध्या कैंट स्टेशन अयोध्या धाम से भी कई अधिक भव्यता के साथ होगा।

अयोध्या के श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के साथ की अयोध्या कैंट के रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास होने का मॉडल सामने आया है। इस स्टेशन को मॉडल को देखकर लगता है कि यह कैंट स्टेशन भी काफी मनमोहक होगा। इस मनमोहन स्टेशन का स्केच दो बार बनाया गया और दो बार इस पर विचार विमर्श हुआ उसके बाद इसका स्केच तैयार किया गया है। बने स्केच मॉडल को रेल विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। मिली जानकारी अनुसार इसे डीपीआर राइट्स द्वारा तैयार किया गया है।

 

 

इसके विकास का श्रेय सांसद श्री लल्लू सिंह सिंह को जाता है जिन्होंने इस कार्य में सक्रियता निभाते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लखनऊ की संस्था म्यूरल एज के आर्किटेक्ट नामित अग्रवाल ने इसके कायाकल्प का स्केच तैयार किया है।

आपको बताने की अयोध्या कैंट स्टेशन को एक मंदिर की भांति विकसित किया जाएगा इसके साथ-साथ स्टेशन भवन की परिकल्पना भी अयोध्या की स्वर्णिम सांस्कृतिक धरोहर को ध्यान में रखते हुए एवं यहां की पुरातन स्थापत्य और आधुनिक सुविधा का संतुलित मिश्रण किया गया है। इसके साथ ही यहां बनने वाले मुख्य भवन की शोभा को को भी भव्य बनाया जा रहा है और इसके मुख्य भवन की शोभा 11 शिखर द्वारा बड़ी दिखाई देगी इसके साथ ही तीन मुख्य शिखरों की ऊंचाई 11,11 मीटर की होगी जबकि छोटे शिखर 6 से 7: 50मीटर ऊंचे होंगे। इसी भवन में 70 से 80 नक्काशीदार खंभे होगे। अयोध्या कैंट स्टेशन का मुख्य भवन 150 मीटर लंबा एवं 40 मीटर चौड़ा हो जाएगा। वर्तमान स्थिति में यह स्टेशन 60 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा है।

स्टेशन के भवन की ग्रीन बिल्डिंग को ग्रीन बिल्डिंग के मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा। किसी के साथ बनने वाले भवन को पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा। मैं इसमें जो लाइटिंग की जाएगी वह रामायण की थीम पर आधारित होगी। बनने वाले भवन में भूतल, प्रथम तल एवं द्वितीय तल होगा। इसी के साथ दिव्यांग जनों के लिए भी अतिरिक्त शौचालय एवं रेस्ट हाउस सहित अन्य व्यवस्थाएं होंगी। किसी के साथ इस भवन में दो प्रवेश द्वार होंगे मुख्य संपर्क मार्ग 24 मीटर चौड़ा होगा। पहले चरण में कर्मचारियों के लिए 108 आवास एवं प्लेटफार्म की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

 

जानकारी देते हुए आर्किटेक्ट नामित अग्रवाल बताते हैं कि अयोध्या धाम के बाद अयोध्या कैंट के पुनर विकास का फाइनल स्केच तैयार किया गया है। रामनगरी के विकास में योगदान देकर हमारी संस्था काफी उत्साहित महसूस कर रही है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *