अयोध्या मे रामभक्तों के लिए जैन समाज द्वारा किया जा रहा वात्सल्य भोज (भंडारा) का आयोजन
अयोध्या।
आज चारों और राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा गूंज रही हर कोई इस महोत्सव को धूमधाम से मनाना चाहता है यह महोत्सव एक महामहोत्सव का रूप ले रहा है अपनी सेवाए दे रहा है।
वही जैन समाज भी इस मुहीम मे अपना सहयोग दे रहा है भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि रायगंज दिगंबर जैन मंदिर अयोध्या द्वारा 15 जनवरी 2024 से 24 जनवरी 2024 तक आने वाले रामभक्तों के लिए वात्सल्य भोज (भंडारा ) कर रहा है। 
भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि अयोध्या तीर्थ कमेटी के मंत्री प्रतिष्ठाचार्य विजयकुमार जैन ने बताया की यह भंडारा प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा उन्होने बताया की सभी प्रकार के लगभग 5000 भक्त यहाँ आकर वात्सल्य भोज कर रहे हैं। 
अनेक प्रान्तों नगरो के भक्त यहाँ आ रहे है भक्तो मे काफी उत्साह देखा जा रहा है। 
उन्होने जानकारी दी यहाँ प्रतिदिन 5000 व्यक्तियों के लिए पुड़ी हलवा चावल कड़ी आदि की गरमा गरम भोजन की व्यवस्था की गयी इस कडकड़ाती सर्दी मे लजीज स्वादिष्ट भोजन कर प्रत्येक व्यक्ति तृप्त हो रहा है इसका कुशल नेतृत्व पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामी जी कर रहे है । 
परम पूज्य गणिनी प्रमुख आर्यिका 105 श्री ज्ञानमति
माताजी,प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका 105 श्री चंदनामती माताजी रायगंज दिगंबर जैन मंदिर मे विराजमान है ।आप सभी को जानकर हर्ष होगा की इस प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मे कमेटी के 6 पदाधिकारियों को निमंत्रण प्राप्त हुआ है जो 22 जनवरी के कार्यक्रम मे सम्मलित होगे इसी के साथ जैन समाज ने इस भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की बहुत बहुत शुभकामना प्रेषित की है।
—– अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंज मंडी की रिपोर्ट
