गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी ससंघ का देवनगर जैन मंदिर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश
आगरा
13 जनवरी को आगरा के खंदारी स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर देवनगर में गणिनी आर्यिका श्री 105 आर्षमति माताजी ससंघ का आगरा के खंदारी स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर देवनगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। गुरुमांसंघ की अगवानी को सकल जैन समाज देवनगर मौजूद रहा।
गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी ससंघ का मंगल विहार दोपहर:3:00 बजे श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर सरलबाग दयालबाग से भगवान टांकीज चौराहा, खंदारी चौराहा होते हुए श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर देवनगर में पहुंची। जहां समग्र देवनगर सकल जैन समाज ने गुरुमांसंघ की मंगल आरती एवं पाद प्रक्षालन कर भव्य आगवानी की।

मंदिर पहुंचने पर गुरुमांसंघ ने सर्वप्रथम मूलनायक भगवान चंद्रप्रभु की प्रतिमा के दर्शन किए।





इस दौरान श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर ट्रस्ट देवनगर के पदाधिकारियों ने गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी को शास्त्र एवं श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरुमां की भव्य अगवानी को बड़ी संख्या में महिलाएं एव पुरुष अति उत्साहित नजर आए। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में 15 से 17 जनवरी तक वेदी शुद्ध एवं जिनबिंब स्थापना समारोहका आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर सकल जैन समाज ग्रेटर दयालबाग,सरलाबाग,देवनगर, पुष्पविहार के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
