अतिशय क्षेत्र जिननाथपुरम खुणादरी में विमल सागर महाराज संघ एवम पूर्णमति माताजी संघ सानिध्य में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होगा।
खुणादरी
अतिशय क्षेत्र जिननाथपुरम खुणादरी में विमल सागर महाराज संघ एवम पूर्णमति माताजी संघ सानिध्य में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होगा।
यह पंचकल्याणक महोत्सव 13 से 19 जनवरी तक आयोजित होगा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन घट यात्रा एवं श्रीजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र जिननाथपुरम खुणादरी में आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम शिष्य मुनि श्री विमल सागर महाराज, मुनि श्री अनंत सागर महाराज, मुनि श्री धर्म सागर महाराज, मुनि श्री भावसागर महाराज एवम आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में एवं प्रतिष्ठाचार्य विनय भैया बंडा के निर्देशन में 11 जनवरी की बेला में हल्दी एवं मेहंदी की रस्म हुई।





मिली जानकारी अनुसार 13 जनवरी शनिवार को घट यात्रा एवं प्रभु जी की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी उसके बाद विशाल पंडाल का उद्घाटन, पंडाल शुद्धि, मंडप शुद्धि, मंडप प्रतिष्ठा, वेदी प्रतिष्ठा, मंडल प्रतिष्ठा के संस्कार होंगे।
वही 14 जनवरी की बेला में ध्वजारोहण, गर्भ कल्याणक का पूर्व रूप, 15 जनवरी को गर्भकल्याणक का उत्तर रूप, 16 जनवरी को जन्म कल्याणक, 17 जनवरी को तप कल्याणक, 18 जनवरी को ज्ञान कल्याणक, एवं 19 जनवरी को मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा।
गुरुवार की बेला में पूज्य मुनि श्री भावसागर महाराज की इस महा महोत्सव के विषय में बोलते हुए कहा कि यह महा महोत्सव पाषाण से परमात्मा बनने, देखने का विश्व का सबसे बड़ा अवसर है, अयोध्या की रचना करके प्रभु की जन्म और गर्भ की क्रियाएं की जाएगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
