पूज्य मुनिश्री आगमसागर महाराज संघ की भव्यता के साथ रुठियाई मे. श्रद्धालुओं ने की मुनि संघ की अगवानी
रूठियाई
पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम शिष्य पूज्य मुनि श्री 108 आगम सागर जी महाराज एवं पूज्य मुनि श्री 108 पुनीत सागर महाराज संघ का रुठियाई नगर में मंगल प्रवेश हुआ।
जैन मिलन अध्यक्ष अमित जैन सेंकी ने बताया कि जैन समाज द्वारा मुनि संघ का रुठियाई नगर में भव्य आगवानी की गई।

इस मौके पर पंचवटी से ढोल नगाड़ों से जुलूस प्रारम्भ हुआ। जो एबी रोड, सदर बाजार होते हुए उन्हें मंगलोदय तीर्थ लाया गया।





जुलूस में महिला मंडल, पाठशाला के बच्चे के अलावा राधौगढ़, बीनागंज, आवन, एनएफएल, गुना, धरनावदा, साडा, कुम्भराज सहित अन्य जगहों के श्रद्धालु शामिल हुए। पूज्य महाराज श्री संघ पुण्योदय तीर्थ बजरंगगढ़ के दर्शन उपरांत बुधवार की मध्यान बेला में मंगल विहार करते हुए संध्या बेला में नगर में पधारे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
