स्मृति का झरोखा स्वस्तिधाम गर्भ पंचकल्याणक स्म्रति 2feb 2020

धर्म

स्मृति का झरोखा स्वस्तिधाम गर्भ पंचकल्याणक स्म्रति 2feb 2020 माता की गोद भराई के साथ हुआ गर्भ कल्याण

जहाजपुर
स्वस्तिधाम में गर्भ कल्याण महोत्सव मनाया गया था  जिसमें प्रातः कालीन बेला में जिनाभिषेक हुआ वह पंचकल्याण महोत्सव की

पूजा हुई इस अवसर पर आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी के मंगल प्रवचन में कहा था की कल्याण का कारण होता है उन्होंने कहा संस्कार का बहुत बड़ा महत्व है साथ ही उन्होंने कहा अभिषेक तीन प्रकार का होता है जिनाभिषेक राज्याभिषेक जन्माभिषेक उन्होंने कहा जन्मकल्याण का अभिषेक वैभव का कारण है


आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज ने कहा कल्याणक उन्ही के होते है जिनका अंतिम भव होता है

 

 

 

उन्होंने कहा राजगृही नगर में भगवान के गर्भ में आने से पूर्व कुबेर द्वारा 14 करोड़ रत्नों की वर्षा की जाती है ताकि कोई गरीब न रहे उन्होंने मार्मिक प्रवचन देते हुए कहा सँस्कार का जीवन मे बहुत बड़ा महत्व है

उन्होंने कहा रानी सोमा ने सोलह स्वप्न को देखती ही तो तब माता की प्रसन्नता को कोइ नही समझ सकता यदि गर्भ में कोई पापी सन्तान आ जाये तो बड़ी विचित्रता होगी उन्होंने कहा खाना खाते समय tv देखना बहुत बीमारी का कारण है

साथ ही उन्होंने कहा गर्भवती महिलाओं को व्हाट्सप फेसबुक आदि से दूर रहना चाहिए रात को 10 बजे बाद व्हाट्सप फेसबुक आदि का उपयोग अनिद्रा को जन्म देता है यह वैज्ञानिक बता चुके है उन्होंने कहा आप कोल्ड वाटर आरो आदि बीमारी को जन्म देते है ताबे के बर्तन में जो शुद्धता हैं वह मिनरल वाटर में नही उन्होंने संस्कारो का उदाहरण देते हुए कहा जब लोहे का सँस्कार किया जाता है वह बोल्ट के रूप मे कितना अनूठा कार्य कर जाता है उन्होंने कहा सुभद्रा की नींद अभिमन्यु की मौत का कारण बनी
एक रिपोर्ट अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *